Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, January 13, 2021

गौ विज्ञान प्रचार प्रसार परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी को



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


नई दिल्ली -- गो कल्याण के लिये स्थापित सरकारी निकाय राष्ट्रीय कामधेनु आयोग द्वारा 25 फरवरी 2021 को गौ विज्ञान पर राष्ट्रीय स्तर की स्वैच्छिक आनलाइन परीक्षा "कामधेनु गौ विज्ञान प्रचार-प्रसार परीक्षा" का आयोजन आनलाइन के माध्यम किया जायेगा। इस परीक्षा के लिये अभ्यर्थियों को कोई शुल्क नहीं देगा होगा। आयोग के अध्यक्ष वल्लभभाई कथीरिया का कहना है कि देश में पहली बार इस तरह की कोई परीक्षा होने जा रही है। अब यह 'कामधेनु गौ विज्ञान प्रचार प्रसार परीक्षा' प्रतिवर्ष आयोजित की जायेगी। यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 12 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित होगी। यह परीक्षा आम जनमानस में गायों के बारे में जिज्ञासा को बढ़ायेगी , गायों की उन क्षमताओं के बारे में बतायेगी जिसके बारे में ज्यादातर लोग नही जानते। इसके माध्यम से लोग जान सकेंगे कि एक गाय अगर दूध देना बंद कर दे तो भी व्यवसाय के कितने अवसर दे सकती है। अभी लोग गाय के आर्थिक और वैज्ञानिक मूल्यों के बारे में ज्यादा नही जानते हैं। गाय के बारे में जागरूकता आवश्यक है कि गाय केवल दूध देने वाली प्राणी नही है बल्कि वह विज्ञान और अर्थशास्त्र भी है। इस परीक्षा के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों व नागरिकों के बीच देशी गायों और इसके फायदे के बारे में आम लोगों के बीच रुचि पैदा करना है। आयोग के अध्यक्ष का कहना है कि इस परीक्षा के लिये अध्ययन सामाग्री उपलब्ध करवाने की तैयारी की जा रही है। यह परीक्षा एक घंटे की होगी जिसमें सौ बहुविकल्पीय प्रश्न ही पूछे जायेंगे। परीक्षा पाठ्यक्रम की विस्तार से जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करायी जायेगी। इस परीक्षा में प्राथमिक विद्यालय , माध्यमिक विद्यालय और कॉलेज स्तर के विद्यार्थियों के साथ ही आम नागरिक के अलावा विदेशी नागरिक भी हिस्सा ले सकेंगे। यह परीक्षा एक घंटे की होगी, जिसमें पास होने वाले अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र दिये जायेंगे , इसके अलावा प्रतिभावान उम्मीद्वारों को पुरस्कृत भी किया जायेगा। यह  परीक्षा वार्षिक तौर पर आयोजित की जायेगी। इसके आयोजन से हरित भारत , स्वच्छ भारत और डिजिटल भारत अभियान को बढ़ावा मिलेगा।गौरतलब है कि राष्ट्रीय कामधेनु आयोग की स्थापना 06 फरवरी 2019 को हुई थी। यह मत्स्य , पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत आता है। इसका उद्देश्य गोवंशों का संरक्षण और संवर्धन करना है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad