गुण्डरदेही । केंद्र के मोदी सरकार द्वारा किसानों के लिए तीन कृषि कानून लाए गए है । जिनके विरोध में देशभर के किसान 27 नंवबर से दिल्ली में आंदोलन कर रहे है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के निर्देशन में कांग्रेस नेता युगांत चंद्राकर व तरूण साहू ने पेंड्री व पिनकापार सोसायटी पहुंचकर दिल्ली मे आंदोलन कर रहे किसानों के लिए सवा पैली धान व एक रुपये का सहयोग मांगा । उपस्थित किसानो को बताया कि तीन कृषि कानून के खिलाफ किसान दिल्ली मे दिन रात बैठकर संघर्ष कर रहे है । जिसके लिए सहयोग लिया जा रहा है । इस अवसर पर बलदुराम साहू डोमन देशमुख शिवचरण कामड़े निजानंद चन्द्राकर मानसिंह पटेल केदार ठाकुर अवध ठाकुर ओंकार साहू ललित चंद्राकर रोशन लाल भुषण साहू सोहन लाल दुजराम ठाकुर झुमुक लाल सहित पेंड्री व पिनकापार के किसान बड़ी संख्या मे उपस्थित थे।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.