मुंगेली छत्तीसगढ़
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लोरमी इकाई के तत्त्वाधान पर 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जी की जयंती परिषद के राष्ट्रीय कार्यक्रम को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े उत्साह के साथ मनाया गया,नगर में सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भव्य मशाल रैली निकाला साथ ही नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित फव्वारा चौक पर भारत माता और विवेकानंद जी के छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भारत माता की आरती का आयोजन किया।कार्यक्रम को जिला संघचालक अशोक तिवारी,जिला कार्यवाह राजकुमार कश्यप, जिला प्रमुख धर्मेंद्र सिंह राजपूत,रामकुमार साहू सरपंच चंदली,जिला संयोजक पियूष साहू,नगर अध्यक्ष प्रमोद राजपूत,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इंद्राणी कोल ने सम्बोधित किया।कार्यक्रम के संचालन नगर प्रमुख रोशन सिंह,उपाध्यक्ष रामकुमार बघेल,महाविद्यालय अध्यक्ष मनीष कश्यप एवं आभार नगर मंत्री अनुनय चौबे,सह मंत्री योगेश चौहान,सोनिया उइके ने किया।इस अवसर पर सत्येंद्र चौहान,कृष्णा साहू,निर्मल साहू,पारितोष राजपूत,मूलचंद साहू,यशवंत राजपूत,नवदुर्गा ध्रुव,मयंग तिवारी,अंकित शर्मा,दुर्गा ध्रुव,दुर्गा कश्यप,लल्ली यादव,मनीष यादव,विनोद डड़सेना,नीरज राजपूत,शिवम राजपूत,मनीष साहू,नरेंद्र लोनिया,कविता धुर्व,आदर्श,केशरवानी,पुष्पा कश्यप,ऋषिकेश राजपूत,भवानी साहू,नीलिमा वैष्णव,रितिका,मनीषा साहू,रानी वैष्णव, किरण यादव,भवानी निषाद,जलेश्वर साहू सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सी एन आई न्यूज के लिए मुंगेली से सुखबली खरे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.