किसान के मुद्दो को लेकर गुण्डरदेही मे दिया धरना
स्थानीय विधायक व मुख्यमंत्री को लिया आड़े हाथ
गुण्डरदेही । किसानों की समस्या को लेकर प्रदेश भाजपा द्वारा चलाए जा रहे हैं । एक दिवसीय विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन का आयोजन बुधवार को गुण्डरदेही के धमतरी चौक में किया गया इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने किसानों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ खूब गरजे इसके साथ ही भ्रष्टाचार और शासन की सुस्त प्रणाली व स्थानीय संसदीय सचिव व मुख्यमंत्री को आड़े हाथ लिया सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजेंद्र राय ने ग्राम पंचायतों में स्थानीय विधायक द्वारा सरपंचों के अधिकार का हनन करते हुए अपने चाहते कार्यकर्ताओं को पंचायतों में ठेका दिलाने के लिए विधायक द्वारा जिस तरह सरपंचों पर दबाव बनाया जा रहा है । वह सरपंचों के अधिकारो का हनन है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के क्षेत्र में संसदीय सचिव कुंवरसिंह निषाद जिस तरह भ्रष्टाचार का बीज बोया है । आने वाले चुनाव में यहां की जनता कांग्रेस को सबक सिखाएगी । धरना प्रदर्शन के प्रभारी नरेश यदु ने किसान की पीड़ा पर प्रकाश डालते हुए प्रदेश सरकार को उनके घोषणा पत्र याद दिलाया। वही राजू अग्रवाल ने स्थानीय विधायक द्वारा विरोधियों कि आवाज को प्रशासन के माध्यम से कुचलने की प्रवृत्ति के साथ काम करने की बात कही। पूर्व विधायक विरेंद्र साहू ने 2 वर्षों में छत्तीसगढ़ के बिगड़ती कानून व्यवस्था पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को घेरा। विधानसभा प्रत्याशी दीपक साहू ने स्थानीय विधायक के भ्रष्टाचार पर आवाज बुलंद की। जिला महामंत्री किशोरी साहू ने प्रदेश में किसानों के आत्महत्या का मामला उठाया। पूर्व जनपद अध्यक्ष भानुमति साहू ने छत्तीसगढ़ की सरकार को शराबबन्दी को लेकर कटघरे में खड़ा किया । जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर ने राज्य सरकार की खामियों के चलते किसानों को हो रही समस्या पर खूब बरसे। महामंत्री विश्वास गुप्ता ने बारदाने के विषय पर सरकार को घेरा। जिला पंचायत सदस्य मोंटी यादव ने पंचायतों पर स्थानीय विधायको के दखल अंदाजी पर सवालिया निशान उठाया। पूर्व कोषाध्यक्ष मोहन चोपड़ा ने धान खरीदी में सरकार की आनाकानी पर सवाल खड़े किए। जिला भाजपा उपाध्यक्ष ठाकुर राम चंद्राकर ने किसानों के साथ हो रहे अन्याय को लेकर आवाज़ उठाई। कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य संध्या भारद्वाज मंडल अध्यक्ष दुष्यंत सोनवानी कोमल सोनकर नेतराम साहू टिनेश्वर बघेल जितेंद्र साहू पोषण बनपेला नंदनी धाक मालती जोशी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर विधानसभा के सभी भाजपा पदाधिकारीगण जनपद सदस्य सरपंचगण महिला मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या मे किसान मौजूद थे ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.