गुण्डरदेही । साहित्य से समाज जागृत होता है । जिससे लोक कल्याणकारी कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। अंधकार से हम प्रकाश की ओर प्रवेश करते है । कम शब्दों मे बडी बड़ी बातें कविता के माध्यम से कही जाती है। उक्त उदगार जनकवि गजपतिराम साहू के काव्य संग्रह विमोचन के अवसर पर ग्राम कोड़ेवा पधारे पाटेश्वर धाम के संत श्रीराम बालक दास महात्यागी ने कहा। ज्ञात हो की कवि गजपति राम साहू के 5 काव्य संग्रह का विमोचन उनके गृह ग्राम कोड़ेवा मे हुआ जिसमे कांकेर लोकसभा सांसद मोहन मंडावी संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद जिला पंचायत अध्यक्ष सोना देवी देशलहरा जनपद पंचायत अध्यक्ष सुचित्रा साहू जिला पंचायत सदस्य नितेश मोंटी यादव पूर्व जिला सदस्य सुशीला साहू जनपद सदस्य मोहित साहू व ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि एवं ग्राम के प्रमुख व्यक्ति शामिल हुए । उक्त आयोजन ग्राम पंचायत कोड़ेवा एवं सरस साहित्य समिति के संयुक्त तत्वावधान मे हुआ । इस दौरान ग्राम पंचायत मे विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण किया गया एवं अतिथियो को मांग पत्र भी सौंपा गया । समिति के द्वारा वीरेंद तिवारी डोगरगांव को सरस साहित्य सम्मान एवं गजपति राम साहू को रामसेवक कौमार्य सम्मान प्रदान किया गया मंच पर अनेको कवियों ने काव्य पाठ किया समिति के अध्यक्ष द्रोणकुमार सार्वा संरक्षक़ सीता राम श्याम केशव राम साहू कृष्ण कुमार दीप विश्राम सिंह चंद्राकर रमेश यादव जयकांत पटेल दीनेश्वर चन्द्राकर प्यारे लाल देशमुख दिगेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या मे ग्रामवासी उपस्थित थे ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.