Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, January 22, 2021

पंच दिवसीय संत समागम 28 जनवरी से श्री श्याम के दीवानो द्वारा 1080 वा सुंदरकांड पाठ 31 जनवरी को श्री जलाराम राम मंदिर में 108 जोड़े करेंगे सामूहिक श्री सुंदरकांड पाठ



महेन्द्र शर्मा बंटी-राजनांदगांव  संस्कारधानी नगरी की गौरवमयी परंपरा धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए प्रसिद्ध है । वर्ष के प्रत्येक माह विभिन्न धार्मिक , सामाजिक एवं सेवाभावी आयोजनों को धूमधाम से संपन्न किया जाता है । संस्कारधानी नगरी के दो श्याम भक्त राजेश शर्मा एवम् गणेश मिश्रा श्री श्याम के दीवानों के नाम से पूरे देश में प्रसिद्धि हासिल करके श्री श्याम भजन एवं श्री सुंदरकांड के पाठ कर जन जन के हृदय में धर्म के प्रति जागरण करने का कार्य कर रहे हैं । विक्रम संवत 2072 आसाढ़ , वर्ष 2015 के पावन पुरुषोत्तम मास के समय रायपुरनाका वाले श्री बालाजी की कृपा एवं आशीर्वाद से गणेश मिश्रा के ह्रदय में देशभर के घर-घर में श्री सुंदरकांड का पाठ करने की प्रेरणा का जागरण हुआ । इसके पश्चात सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार , शनिवार एवं रविवार को श्री सुंदरकांड के पाठ शहर , ग्राम , प्रदेश एवं देश के कोने - कोने में होने लगे । लगातार यह अभियान श्री हनुमत कृपा से चल रहा है , अभी दसवीं माला का 103 वां पाठ संपन्न हो चुका है । 

आयोजन समिति के अनुसार इस प्रकार 1073 स्थानों जिसमें देश के लगभग सभी प्रांत , प्रदेश के सभी जिले एवम् नगर के सभी मोहल्लों में स्थित मंदिर , धार्मिक स्थल एवंं निजी निवास शामिल है , में श्री सुंदरकांड के पाठ संपन्न हो चुके हैं । अब दसवीं माला की पूर्णता के पूर्व 28 जनवरी से पांच दिवसीय भव्य संत समागम का आयोजन श्री श्याम के दीवानों के द्वारा संस्कारधानी नगरी के कैलाश नगर स्थित श्री जलाराम राम मंदिर मैं आयोजित किया जा रहा है । देशभर के ख्याति नाम सुप्रसिद्ध श्री सुंदरकांड पाठ के वाचक एवं भजन गायन के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले 5 भक्तों का आगमन हो रहा है  31 जनवरी को 1080 व श्री सुंदरकांड पाठ संपन्न होगा , इस दिन 108 जोड़ों के द्वारा सामूहिक रूप से श्री सुंदरकांड पाठ किया जावेगा । वही 1 फरवरी 2021 को सुप्रसिद्ध श्याम सेवक एवं पूरे विश्व में श्री श्याम प्रभु की भक्ति की ज्योति प्रज्वलित करने वाले श्री नंदू जी शर्मा के द्वारा श्री श्याम भजनों की अमृत वर्षा की जावेगी ।        


                  आयोजन समिति ने अंचल के श्री श्याम भक्तो एवं श्री हनुमान भक्तों से तथा धर्म प्रेमी माता - बहनों से आग्रह किया है कि उक्त पंच दिवसीय धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होकर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करें तथा दान राशि भेंट कर पुण्य के भागी बनें ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad