रायपुर, दिनांक 22 जनवरी 2021
राजधानी की सक्रिय पंजीकृत सामाजिक संस्था अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी, रायपुर ने आज दिनाँक 22 जनवरी 2021 को मध्यांह 2 बजे, गरीबी रेखा के नीचे गुजर बसर करने वाले व्यक्तियों, कुष्ठ एवं लकवा ग्रस्त रोगियों और स्थानीय अम्बेडकर अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ कर रहे
बीमार व्यक्तियों तथा फुटपाथों में मुफ़लिसों की जिंदगी गुजर बसर करने वाले असहाय, लाचार व्यक्तियो को निःशुल्क पौष्टिक भोजन, गर्म वस्त्रों के वितरण के माध्यम से मानवता का संदेश दिया ।
शीतकालीन ऋतु में ,संस्था द्वारा नियंत्रित रूप से जारी इस अभियान में प्रेरणा स्त्रोत संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान जी के साथ पँडित अनिल शुक्ल , योगेश्वर सिन्हा , राशिद बिलाल ( दुर्ग ), अनमोल जैन , ज़ुबैर खान सहित अन्य सदस्यों ने अपनी सहभागिता निभाई ।
प्रेषक :-
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.