Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, January 20, 2021

छ.ग. कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन राजनांदगाॅव ने किया पशु चिकित्सा विभाग का घेराव



 महेंद्र शर्मा बंटी  राजनांदगाॅव 20 जनवरी  छ.ग. कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन राजनांदगाॅव के पदाधिकारियों/सदस्यों ने आज अपरान्ह में जिला कार्यालय परिसर स्थित कम्पोजिट बिल्डिंग में पहुॅचकर पशु चिकित्सा विभाग का घेराव किया। इस संबंध में जिला संयोजक डाॅ. के.एल.ताण्डेकर एवं महामंत्री सतीश ब्यौहरे ने बताया कि फेडरेशन के द्वारा पूर्व में उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवायें, राजनांदगाॅव को पत्र क्रमांक 07 दिनांक 11.01.2021 के द्वारा जिला पशु चिकित्सालय राजनांदगाॅव में व्याप्त अव्यवस्था के संबंध में ध्यानाकृष्ट करने विषयक पत्र लिखकर चर्चा के लिये समय मांगा था। इस पत्र में मुख्य रूप से प्रभारी अधिकारी, पशु चिकित्सालय राजनांदगाॅव, डाॅ0 रजनीश अग्रवाल द्वारा अपने उच्च कार्यालय को भेजे जा रहे मासिक पेडाटा में अपने अधीनस्थ कार्यरत् कुछ कर्मचारियों के पेडाटा में निरंक जानकारी भेज कर प्रताड़ित करने एवं उनके कार्यालय में व्याप्त अन्य अव्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा, डाॅ. पी.के.देवांगन को अनावश्यक रूप से शासकीय पशु चिकित्सालय राजनांदगाॅव में संलग्नीकरण किये जाने संबंधी चर्चा, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों को फील्ड विजिट के समय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की सुविधा प्रदान नहीं किये जाने के संबंध में चर्चा कर शासकीय सेवकों के समस्याओं के निराकरण हेतु समय चाहा गया था, किन्तु विभागीय अधिकारी डाॅ. राजीव देवरस, उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवायें राज0 द्वारा इस विषय पर आज पर्यन्त कोई समाधानकारण प्रत्युत्तर प्राप्त नहीं हुआ है। इसके परिणामस्वरूप फेडरेशन की राजनांदगाॅव इकाई द्वारा आज पशु चिकित्सा विभाग का घेराव एवं नारेबाजी कर विरोध प्रकट किया गया जिसमें मुख्य रूप से छ.ग.कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक डाॅ. के.एल.टाण्डेकर एवं महामंत्री सतीश ब्यौहरे के नेतृत्व में उत्तम फंदियाल, आर.एस. क्षत्री, हरीशचंद यादव, संतोष चैहान, भीषम ठाकुर, शिव देवांगन, परस राम झाड़े, दुर्गेश त्रिवेदी, संजय सिंह, संजय तिवारी, डाॅ. बी.पी.चंद्राकर, अरूण देवांगन, हरीश भाटिया, जगदीश्वर ठाकुर, पी.एल.साहू. पूरनलाल साहू, महेश साहू, सुदेश यादव, पंकज हिरवानी, एन.एल.देवांगन, एम.पी.साहू, राम मोहन सोनी ने पशु चिकित्सा विभाग कार्यालय में पहुॅचकर नारेबाजी एवं विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के पश्चात् उप संचालक डाॅ. राजीव देवरस से दूरभाष पर चर्चा कर फेडरेशन के जिला संयोजक डाॅ. के.एल.टाण्डेकर ने उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवायें राजनांदगाॅव को अपने पत्र पर त्वरित कार्यवाही करने के लिये 3 दिवस का अल्टीमेटन दिया है, अन्यथा फेडरेशन द्वारा इसके विरोध में पुरजोर आंदोलन एवं उप संचालक का घेराव किया जायेगा। 

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad