महेन्द्र शर्मा बंटी- राजनांदगांव जिले के धर्मनगरी डोंगरगढ़ में रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण हेतु निकाली गई कलश यात्रा --- जिसमे डोंगरगढ़ की समस्त मातृ शक्ति व शक्ति वाहिनी के द्वारा प्रभु श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के अवसर पर विशाल कलश यात्रा का आयोजन किया गया, कलश यात्रा मारवाड़ी धर्म शाला से निकाली गई ।
जिसमे मातृशक्ति व शक्ति वाहिनी के द्वारा रामधुन के साथ अपनी सहभागिता दी गई, महिलाओं ने अपने कलश को लाल तथा पीले वस्त्र से सजाया था एवं स्वस्तिक बनाया था,कलश यात्रा पूरे शहर भ्रमण कर वापिस महावीर मंदिर में पहुची जहाँ पूजा अर्चना के साथ कलश यात्रा का समापन किया गया ।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.