राजनांदगाॅव -पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजनांदगाॅव विधायक डाॅ.रमन सिंह आज दोपहर संस्कारधानी के प्रतिष्ठित नागरिक सुनील बाजपेयी (सदस्य, जिला उपभोक्ता आयोग) के बलदेवबाग स्थित निवास पर पहुंचकर उनकी दिवंगत माताजी स्वर्गीय श्रीमती उर्मिला बाजपेयी के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए शोकाकुल सुनील बाजपेयी एवं उनके अनुज द्वय संजय बाजपेयी (पूर्व युवक कांगे्रस अध्यक्ष) एवं संदीप बाजपेयी, पूर्व सचिव, कान्यकुब्ज सभा राजनांदगाॅव सहित दिवंगत की तीनों पुत्रवधु श्रीमती संध्या, श्रीमती रामेश्वरी एवं श्रीमती अनीता बाजपेयी से भेंटकर परिजनों को ढाढ़स बंधाया और स्व. श्रीमती उर्मिला बाजपेयी को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर उनके साथ साथ नगर के गणमान्य नागरिकगण प्रकाश सांखला, संतोष अग्रवाल, राजेश गुप्ता अग्रहरी, पुरूषोत्तम गांधी, शशिकांत त्रिवेदी, राजकुमार सिंह, संतोष सिंह, राम ग्रोवर, दीपेश ग्रोवर एवं ओमान तंबोली सहित अन्य लोग उपस्थित थे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.