सुरेंद्र मिश्रा कोटा रिपोर्टर
कोटा बेलगहना ग्रा.खोंगसरा में जर्जर सड़क को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्का जाम अधिकारियों की समझाईश के बाद चक्का जाम बंद किया सरगोडा नाला के पास आक्रोशित ग्रामीण कोटा विकासखंड के ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कम होने का नाम नहीं ले रहा ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को लेकर एक बार फिर चक्का जाम कर सरकार व अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया गया मामला कोटा जनपद पंचायत क्षेत्र के बेलगहना से खोंगसरा जाने वाली मुख्य मार्ग को चक्का जाम कर सर्वदलीय़ ग्रामीणों जमा कर नया सड़क की मांग किया खोंगसरा मुख्य मार्ग तुलुप से खोंगसरा मुख्य मार्ग के लिए संबंधित अधिकारी को 15 सालों से अवगत कराते आ रहे हैं जिसके बाद भी अब तक इनकी समस्या का कोई निराकरण नहीं हुआ
जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को सुबह से मरहीमाता जाने वाली सड़क जाम कर दिया! चक्का जाम किया जानकारी मिलते ही मौके पर बेलगहना तहसीलदार शिवम पांडे बेलगहना पुलिस चौकी प्रभारी दिनेश चंद्र और पीडब्ल्यूडी के एसडीओ ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाईश देकर चक्का जाम कर रहे ग्रामीणों को तीन दिवस के भीतर खोंगसरा मुख्य मार्ग को मरम्मत करने का आश्वासन अधिकारी द्वारा दिया गया




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.