राजनांदगांव जिले के सभी नौ ब्लॉक के सचिव बीते 17 - 18 दिन से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर है। लेकिन अब तक शासन की ओर से उनकी सुध किसी ने नहीं ली। यही कारण है कि आज जनपद पंचायत राजनांदगांव के पंचायत सचिवों ने जनपद मुख्यालय के सामने भैंस के आगे बीन बजाकर प्रदर्शन किया। यहां पर शासन भैंस का प्रतीक था। महानदी भवन से अब तक कुछ भी पहल नहीं होने से सचिव निराश हुए बिना रोज़ नए तरीके से सरकार का ध्यानाकर्षण का प्रयास कर रहें हैं। बता दें कि कल धरना स्थल पर पूजा और यज्ञ का कार्यक्रम भी रखा गया था ताकि सरकार को सद्बुद्धि और सुशासन के नीतियों का ज्ञान प्राप्त हो सके।
तो वहीं अपनी मांगों पर विचार न होता देख अब पूरे जिले के पंचायत सचिव क्रमिक भूख हड़ताल करने का मन बना चुके है। जिला पदाधिकारियों के अनुसार कल दिनांक 12 जनवरी से पूरे 9 ब्लॉक के सचिव भूख हड़ताल का शंखनाद करेंगे। उनका कहना है कि सचिवों का मनोबल बहुत ऊंचा है। और ये आदत आज से नहीं 3 दशक के पूरी निष्ठा और लगन से किए काम का नतीजा है। हम जो घंटों पंचायत में बैठकर 200 तरह के काम करते है। उसका परिणाम है।
सी एन आई न्यूज़ राजनांदगांव से महेंद्र शर्मा की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.