महेन्द्र शर्मा बंटी-डोंगरगढ धर्मनगरी की खस्ताहाल सड़को का निर्माण अतिशीघ्र शुरू करने की मांग को लेकर समाजसेवी अनिल पांडेय द्वारा बुधवारी सब्जी मंडी के सामने दिनांक 17/01/2021 दिन रविवार को सुबह 9 बजे से आमरण अनशन किया जाना है । जिसके सन्दर्भ में आज दिनांक 11/01/21 को अपने शुभचिंतकों(साथियो) के साथ तहसील कार्यलय में पहुच कर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डोंगरगढ को सूचनार्थ पत्र दिया गया है । इस दौरान अनिल पाण्डेय के साथ परविंदर सिंह मोंटी,ज्योति बड़वाईक,गणेश वर्मा,वीरेंद्र मारोती,मीना यादव,गीता मानिकपुरी,श्याम तिवारी,आशुतोष पिल्लै,कमलेश उज्जवने,अमित अग्रवाल आदि भी उपस्थित हुए।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.