गुण्डरदेही । सांसद मोहन मंडावी रविवार को एक दिवसीय प्रवास पर गुण्डरदेही क्षेत्र के दौरे पर रहे इस दौरान स्थानीय रेस्ट हाऊस गुण्डरदेही मे जिला भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई थी । जिसमे सासंद मंडावी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अनुसूचित जाति के छात्र छात्राएं जिसमे अनुसूचित जाति के 5 करोड़ बच्चे छात्रवृत्ति से लाभान्वित होंगे और वह छात्रवृत्ति सीधे केन्द्र से उनके खाते मे जाऐगे । सासंद मंडावी ने बताया कि जो बच्चे शिक्षा प्राप्त नही कर सकते है । उन्हे भी फायदा मिलेगा ऐसे अनुसूचित जाति के बच्चो के लिए केन्द्र सरकार यह योजना लाई गई है । प्रधानमंत्री के द्वारा अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति पिछड़ा वर्ग का गठन किया गया है । जो शोषित पीड़ित बच्चों के लिए काम कर रहे हैं पढ़े-लिखे होशियार होनहार बच्चे जो गरीबी के कारण पढ़ाई नहीं कर पाते उनके लिए जिन्हें धन का अभाव होता है । इस योजना को लागू किया गया है जिससे वह लाभान्वित होंगे । प्रेसवार्ता मे अनिल खोब्रागडे प्रदेश मीडिया प्रभारी अजा मोर्चा अशवन बारले प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मालती जोशी जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा बालोद सुशीला साहू उपाध्यक्ष जिला भाजपा मंडल अध्यक्ष टिनेश्वर बघेल खेरथा दुष्यंत सोनवानी गुण्डरदेही महामंत्री सेवक महिपाल थानसिंग मंडावी दीपक बघेल अध्यक्ष तहसील सतनामी समाज गुण्डरदेही राजु अग्रवाल आदि उपस्थित थे ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.