कोटा बेलगहना :::
धूल और गुबार से हो रहे लोग परेशान अधिकारियों को मतलब नही
करोड़ों की सड़क में सुरक्षा मानकों की अनदेखी
ग्राम पंडरापथरा से रतखंडी बरर से होते हुए नवागांव सल्का कोटा तक 1203.62 लाख रुपए की भारी भरकम लागत से बनने वाली प्रधानमंत्री सड़क ग्राम योजना में सुरक्षा मानकों के साथ प्रदूषण पर नियंत्रण नहीं किया जा रहा है धूल और डायवर्सन रोड के चिन्हांकन स्पष्ट नहीं होने के कारण गांव के लोग परेशान हैं हद तो यह है कि निर्माण कार्य में इन सब चीजों को देखने वाले अधिकारी इतने लापरवाह है कि इन खामियों की तरफ उनका ध्यान ही नहीं है जिम्मेदार अधिकारियों की शह पर ही ठेकेदार इस तरह से निर्माण करा रहा है सड़क में हर दिन पानी डालना चाहिए लेकिन ठेकेदार पानी नहीं डाल कर लाखों रुपए का पानी बचा रहा है
गांव के निवासी राम लोचन साहू का कहना था--- प्रधानमंत्री ग्राम सड़क में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है सड़क में पानी नहीं डाला जा रहा है लोग परेशान हो रहे ठेकेदार इंजीनियर को कोई मतलब नहीं मानते हैं सड़क निर्माण चल रहा है लेकिन जनता की परेशानियों को ध्यान नहीं दिया जा रहा है धूल और प्रदूषण से स्वास्थ्य को नुकसान है




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.