सुरेंद्र मिश्रा रिपोर्टर बेलगहना, बिलासपुर
श्री राम नाम भजन प्रभात फेरी धीरे धीरे बेलगहना के आसपास लगभग समस्त गांवो में निकलनी शुरू हो चुकी है। ग्राम बेलगहना में इस हेतु समिति की ओर से राम मंदिर निर्माण समिति न्यास बेलगहना के सह संयोजक श्री राजेश बहादुर सिंह व मंझा बाबा सिर्फ दोनों ही प्रभात फेरी पर निकलना आरंभ किये परंतु आज समस्त जनमानस इसमें सम्मिलित हो रहा है। यह प्रभात फेरी प्रातः5बजे ध्रुव अग्रवाल के सामने फाटक के पास से शुरू होकर ठाकुरदेव मन्दिर, माता चौरा, गंगानगर,डोंगरी पारा सत्तीबहरा होते हुए पुनः रेलवे फाटक बेलगहना पर आकर समाप्त होती है। प्रत्येक चौक चौराहे पर जनमानस इस प्रभात फेरी का हिस्सा बनता जा रहा है आज प्रातः भी यही देखने को मिला इस प्रभात फेरी में श्री राजेश बहादुर सिंह, मंझा बाबा, नर्बदेश्वर पाण्डे, जनपद सदस्य प्रभात कुमार पांडेय, गोविंद यादव, लखनदास मानिकपुरी, राजा गुप्ता,रमेश राठौर, राम प्रताप सिंह अन्य श्रेष्ठ जन व ग्राम सत्तीबहरा के मातृ शक्ति महिलाएं प्रभात फेरी का हिस्सा रहीं।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.