महेन्द्र शर्मा बंटी-डोंगरगढ़ -प्रदेश ग्राम पंचायत सचिव संघ के आह्वान पर शासकीयकरण के एक सूत्रीय मांग को लेकर जनपद पंचायत कार्यालय डोगरगढ़ के सामने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे सचिवों को समर्थन देने पहुंचे जनता कांग्रेस छग (जे) के प्रदेश प्रतिनिधि व कार्यकारी जिला अध्यक्ष विष्णु लोधी उन्होंने कहा है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लोग चुनावी जनघोषणा पत्र में कहा था कि सभी प्रकार के अनियमित कर्मचारियों को सरकार बनते ही दस दिनों के अन्दर नियमित कर दिया जायेगा।सरकार बने दो वर्ष पूरा हो गया है लेकिन आज पर्यत्न तक किसी भी विभाग के कर्मचारियों का नियमितीकरण नहीं किया गया है। यही कारण है कि प्रदेश स्तर के पंचायत सचिव अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर हड़ताल पर बैठना पड़ रहा है। सरकार ग्राम पंचायत को मजबूत करने की बात करता है,वहीं पंचायत स्तर में विपरीत परिस्थितियों का सामना करते राजस्व एवं वनाधिकार जैसे मामलों के साथ-साथ पेंशन वितरण तक सरकारी योजना का लोगों तक लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सचिवों को शासकीयकरण न करना सरकार की वादाखिलाफी का परिचायक है।
ग्राम रोजगार सहायक को वरियता के आधार पर सचिव पद पर सीधी भर्ती की मांग पर बैठे छत्तीसगढ़ ग्राम रोजगार सहायक संघ का भी जेसीसीजे ने समर्थन किया। विष्णु लोधी ने कहा कि महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना में सेवा देने वाले रोजगार सहायक को स्वयं की ग्यारंटी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, प्रदेश में इससे बड़ी विडम्बना क्या हो सकता है ? इनको मिलने वाली मानदेय से इनका परिवार ससम्मान कैसे जीवनयापन कर सकता है ?अगर सरकार पंचायत सचिव तथा रोजगार सहायकों के मांगो को पूरा नहीं करती है तो जेसीसीजे हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर इनका साथ देगी।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.