गुण्डरदेही । माता कर्मा महाविद्यालय गुण्डरदेही में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में विश्व में भारतीय संस्कृति को स्थापित करने वाले युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया गया ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य एमएल देशमुख एवं बालोद जिले के एनएसएस जिला संगठक डॉ लीना साहू एवं वरिष्ठ एनएसएस के स्वयंसेवक मनोज साहू ने शिरकत की इस कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी केके सिन्हा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ स्वामी जी की जयंती को युवा दिवस के रूप में क्यों मनाया जाता है । इस पर सभी अतिथियों ने विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। स्वामी जी कहा करते थे कि ज्ञान स्वयं में वर्तमान है । मनुष्य केवल उसका आविष्कार करता है। उन्होंने युवाओं को कहते थे कि उठो जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य ना प्राप्त हो जाए । कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक हेमंत साहू अश्वनी कुमार घनश्याम साहू रुकमणी सोनी टिकेश्वरी साहू नीलकंठ सिन्हा अजीत हरमुख गीतांजलि हिरवानी गीतांजलि सिन्हा उद्धव साहू सोनम आदि उपस्थिति रही।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.