मध्यप्रदेश
नाबालिग छात्रा ने प्राचार्य पर लगाया छेड़-छाड़ का गंभीर आरोप
जिले की आदिवासी बाहुल्य तहसील परसवाड़ा क्षेत्र की शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भीड़ी मे अध्ययन करने वाली एक 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने विद्यालय के प्राचार्य पर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस थाना परसवाड़ा में शिकायत दर्ज करवायी है। पुलिस ने प्राचार्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भीड़ी में अध्ययनरत कक्षा 12वीं के छात्रा ने बताया कि उनकी स्कूल मेें पदस्थ प्राचार्य आलोक चौरे 24 दिसंबर जब वह स्कूल गई थी तब प्राचार्य द्वारा छात्रा से प्रेम करने की बात कही गई थी। जिसके बाद 31 दिसंबर को प्राचार्य द्वारा छात्रा को बुलाकर उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राचार्य आलोक चौरे के खिलाफ भारतीय दण्ड विधान की धारा 354, 354क, 354 डी, ताहि के 7, 8, 11(1)(4), 12 पास्को एक्ट के तहत मामला कायम किया है।
सी एन आई न्यूज के लिए बालाघाट , परसवाडा से विशाल महानंद की रिर्पोट ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.