Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, January 19, 2021

स्टील और आयरन उद्योगों को बेमेतरा मे शत-प्रतिशत, अनुदान का प्रावधान-उद्योग मंत्री श्री लखमा

 


देव यादव बेमेतरा 19 जनवरी 2021-वाणिज्य एवं उद्योग विभाग द्वारा आज मंगलवार को  बेमेतरा मे जिला स्तरीय कार्यशाला में उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा शिरकत की और उन्होने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि औद्योगिक नीति 2019-24 वर्तमान में छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति दूसरे विकसित राज्यों से भी अच्छी है। जिसमें स्टील और आयरन उद्योगों को जिला बेमेतरा में 100 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान है। इसके साथ ही मंत्री द्वारा छ.ग.राज्य में हुए 104 एमओयू की जानकारी भी प्रदान की गई, जिसके माध्यम से राज्य में निवेश तथा हजारों लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। मंत्री द्वारा जिले में फूड पार्क निर्माण की प्रगति से अवगत कराते हुए जानकारी दी गई कि जिले के प्रत्येक विकासखण्ड में फूडपार्क हेतु भूमि उद्योग विभाग को प्राप्त हो चुकी है तथा चंदनू व रवेली में फूडपार्क निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार किया गया। वर्तमान नीति में जिले का विकास छत्तीसगढ़ की स्थानीय निवासियों द्वारा किया जायेगा तथा रोजगार भी स्थानीय निवासियों को मिलेगा। उद्योग विभाग द्वारा एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला ‘‘उद्यम समागम’’ का आयोजन किया गया। कार्यशाला उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, बीजापुर विधायक श्री विक्रम मंडावी, बेमेतरा विधायक श्री आशीष छाबड़ा के आतिथ्य में संपन्न हुआ।

कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने बेरला क्षेत्र के विकास की संभावनाओं सहित पूरे जिले में औद्योगिक माहौल बनाने हेतु उद्योग विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। बेमेतरा कृषि उत्पादक जिला है, जिसमें अनेक खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों की संभावनाएं हैं। मंत्री ने काॅटन जिनिंग प्लांट का उल्लेख करते हुए जिले में हो रहे औद्योगिक विकास हेतु उद्योग विभाग को बधाई दी तथा बताया कि चंदनू एवं रवेली फूडपार्क खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों हेतु मिल का पत्थर साबित होगा।


सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ देव यादव की खबर मो 9098647395

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad