★★*छत्तीसगढ़*★★
~~~~~~~~~~~~
*किसान नेताओ का हल्ला बोल वनांचल साल्हेवारा में
*
*किसान विरोधी तीन कृषि कानून के विरोध मे जिला किसान संघ का धरना प्रदर्शन ।*
साल्हेवारा । वनाचंल क्षेत्र साल्हेवारा मे जिला किसान संघ के बैनर तले बस स्टेंड मे एक द्विवसीय धरना प्रदर्शन किया गया दिल्ली में चल रहा आंदोलन अब धीरे धीरे छत्तीसगढ़ के शहर एवं ग्राम में भी किसान उग्र होते जा रहे है ।
भारतीय किसान संघ की 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रेक्टर रैली की तैयारी जोरो पर है जिसमे छत्तीसगढ़ के किसानों की एक टीम दिल्ली रवाना हो गई है ।अभी और 23 जनवरी को छत्तीसगढ़ किसान संघ की ओर से 100 किसान ट्रेक्टर रैली मे रवाना होने की तैयारी की गई हैं ।
किसान विरोधी तीन कृषि कानूनों को रद्द करने व समर्थन मूल्य गांरटी कानून पास करने की मांग को लेकर देश भर मे आंदोलन चल रहा है ।जिसमे हम सब भागीदारी कर रहे हैं ।55 दिनों से अधिक समय से देश की राजधानी में लाखो किसान डटे हुए हैं ।
इसी कडी को आगे बढाते हुए जिला किसान संघ के बैनर तले आज साल्हेवारा वनाचंल क्षेत्र मे विरोध स्वरूप धरना प्रदर्शन किया गया जिसमेँ किसान संघ के वक्ताओं नेताओ ने कार्यक्रम में अपना व्यक्तब दिये सर्व प्रथम किसान नेता जगत सिंह ने किसानों की होने वाली तकलीफों को बताया कि देश मे भाजपा के शासन काल मे किसान सुरक्षित नहीं है यह सरकार किसान विरोधी है उद्योग पतियो अडानी अंबानी का बन गया है जो चूनाव के समय इन्हें पैसे देता है उनके इशारे मे सरकार नाचती है ।
ऐसे किसानों के साथ छल कपट करने वाले भाजपा की सरकार किसानों को कुचल कर देश की अर्थ ब्यवस्था को खोखला करना चाह रही है ।
साल्हेवारा वनाचंल के धाकड किसान नेता साधू सिंह धुर्वे भाजपा को आडे हाथो लेते हुए कहा कि सरकार केंद्र मे बैठ कर हम किसानों को गुमराह कर रही हैयह जो कानून पास कराया यह घोर कोरोना संकट काल मे जून के महिने मे किया गया जो किसी की गले नही उतर रही है ऐसा लगता है देश मे लोकतंत्र है ही नही है अराजकता का राज चल रहा है किसानों को गुलाम की जंजीरों मे जकडना चाहता है मोदी कभी किसानी किया है वो चाय बेचने वाले के नाम पर झुठा वाहवाही लूटने वाला मोदी किसानों दर्द क्या जानता है उसे तो सिर्फ अमीर लोग ही पंसद है
किसान नेता संचालक मंडल के सदस्य चंन्द्रभूषण यदु ने कहा भाजपा के राज मे किसानों का खुलेआम शोषण हो रहा है देश के मोदी सरकार संसद मे बैठकर तीन कृषि कानून बनाकर उद्योग जगत को बढावा। देने काम कर रही जिससे अडानी अंबानी जैसे महारथियों को किसानो का कृषि जिंस को औने पौने दाम मे बेचवायेगी ।जिसे बडे उद्योगपति अपने भारी भरकम गोदामो मे भरकर रखेगे जब दुनिया भर में आर्थिक संकट आयेगा उस समय ऊंचे दामों पर अन्य देशों को निर्यात कर मोटी मुनाफा खोरी किया जायेगा ।
किसानों का धान बगैर मंडी शुल्क दिये अंतरराष्ट्रीय राज्यो के बैरियरो से बे रोकटोक अंबानी और अडानी के गोदामो मे पहुंच जायेगी ।किसान भाइयों इसका पुरजोर विरोध करो जागो अपने अधिकार की लडाई लडो नही तो किसान लूट जायेगा बरबाद हो जायेगा संगठन से जुडो किसान संघ मे भागीदार बनकर अपने हक को पहचानो ।
इसके पश्चात पेशे से वकिल और किसान नेता ने दिल्ली मे हो रहे आंदोलन को लेकर कई तरह से किसानों की मदद करने कहा राजनांदगांव जिले सांसद संतोष पांडे को किसान विरोधी नेता कहा कुछ दिन पहले कुछ चंद किसानों के धरना प्रदर्शन आंदोलन करने क्या होगा ये खालीस्तानी लोग है ये नक्सली है असली किसान तो अपने घर मे है ऐसे बोलने वाले सांसद को मंच से ही कहा ऐसा नेता नही चाहिए जो किसानों का दर्द न समझ पाये ऐसे सासंद को तूरंत स्तीफा दे देना चाहिए ।संतोष पांडे कभी किसानी करते तो पता चलता किसानों को क्यो इतना कष्ट सहन करना पड रहा जिसे जनता ने अपने मौलिक अधिकार को संसद मे उठाने सांसद बनाया उसने ही किसानों के गले छूरा घोपने का काम कर रहा है ।ऐसे नेता का बहिष्कार करना है ।
अंत मे रमाकांत बंजारे किसान नेता ने जिला किसान संघ के बैनर तले एक द्विवसीय धरना स्थल मे पहुंच कर 26 जनवरी को दिल्ली मे होने वाले ट्रेक्टर रैली मे शामिल होने वनाचंल के किसानों को दिल्ली जाने आव्हान किया अपने उद्बबोधन मे केंद्र सरकार को जमकर कोषा किसानों के दुख दर्द से मोदी सरकार को कुछ लेना देना नही है ।यदि मोदी किसान का बेटा होता तो किसान क्या होता है जानता समझता वो तो उद्योग जगत घराने का है किसानो से क्या मिलेगा ।
विप्लव साहू सभा पति जिला पंचायत सदस्य ने कहा लाकडाऊन मे मोदी सरकार 20 लाख करोड का बजट पेश किया गया था ।वोबीस लाख करोड कहाँ गया किसानों को क्या मिला सब पैसा उद्योग जगत के मित्रो को दे दिया सबको झुनझुना पकडा दिया ऐसे देश के साथ गद्दारी करने वाले मोदी जी प्रधान मंत्री है ।
धरना प्रदर्शन शांतीपूर्ण रहा धरने मे क्षेत्र के जागरूक किसानों ने ताली बजाकर सभी वक्ताओं कि बात ध्यान पूर्वक सूने धरना स्थल पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया जिसमे शेरसिंह मेरावी ,जनपद सदस्य ,प्यारेलाल ,प्रीत राम यदु ,वीरेन्द्र उके ,जगमोहन वर्मा ,चंन्द्रभूषण यदु रमाकांत बंजारे ,जिला किसान संघ ने किसान विरोधी तीन कृषि कानूनों को रद्द करने राज्यपाल के नाम बी एल ब्रम्हे तहसीलदार को ज्ञापन सौपे सभा कि सफल संचालन विप्लव साहू जिला पंचायत सदस्य ने किया। धरना स्थल पर किसान नेता एवं क्षेत्रीय किसानों की अच्छी उपस्थिति रही।
*सुदेश टीकम नही आ पाए*
केंद्र के कृषि कानून के विरोध में जबरदस्त हल्ला बोल की तैयारी थी वनांचल क्षेत्र साल्हेवारा में किसान नेता सुदेश टीकम के आने की जानकारी सभी को थी, किसान नेता साधुराम धुर्वे व चन्द्रभूषण यदु से जब पूछा गया तो उन्होंने बताया इस कार्यक्रम/आंदोलन का नेतृत्व हेतु किसान नेता सुदेश टीकम आ रहे है।लेकिन बाद में इन्होंने ही बताया कि सुदेश टीकम मानपुर मोहला तरफ के कार्यक्रम में व्यस्त होने के चलते नही आ पा रहे है।।
*पुलिस प्रशासन की थी व्यापक तैयारी*
जैसे ही किसान नेता सुदेश टीकम के वनांचल क्षेत्र में आने की जानकारी पुलिश प्रशाशन को हुई थी पुलिस प्रशासन की तरफ से किसी भी भीड़ व अप्रिय स्थिति को निपटने की व्यापक तैयारियां थी पर्याप्त दल बल के साथ पुलिस प्रशासन अपनी रणनीति के साथ तैयार रहा पुलिस के आला अधिकारी कर्मचारी बाकायदा समय पूर्व ही अपने फील्ड में पूरी मुस्तैदी के साथ डटे रहे।इस अवसर पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गंडई श्री राजेश जोशी,साल्हेवारा टीआई बीरेंद्र सिंह,एस आई अजित सिंह,अरविन्द यादव व स्टाफ,बकरकट्टा टीआई शिव प्रसाद चन्द्रा, एसआई अजयकांत तिवारी,मोहगांव थाना प्रभारी दिनेश पुरैना व छुईखदान सब इंस्पेक्टर साहूजी व अन्य स्टाफ चप्पे चप्पे पर तैनात रहे,सारा कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से निपटा।।
सी एन आई न्यूज के लिये साल्हेवारा से दिलीप शुक्ला की रिपोर्ट ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.