गुण्डरदेही । इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के 35 वें स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को नवीन शासकीय उद्यानिकी महाविद्यालय अर्जुन्दा का शुभारंभ एवं कृषि विज्ञान केन्द्र बालोद के प्रशासनिक भवन का आनलाईन शिलान्यास मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंत्री रविन्द्र चौबे व अमरजीत भगत द्वारा रायपुर से किया । इस दौरान कार्यक्रम मे संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद व बालोद विधायक संगीता सिन्हा प्रमुख रूप से उपस्थित थे । इस अवसर पर सुचित्रा साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत गुण्डरदेही चंद्रहास देवांगन अध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुन्दा हेमंत साहू सरपंच भालूकोन्हा ललिता भुवार्य सरपंच डुडिया सरिता नेताम सरपंच मटिया राजेश बाफना सुषमा चंद्रकार सहित आसपास के जनप्रतिनिधि नगर के पार्षदगण एवं नगरवासी उपस्थित थे ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.