आज दिनांक 15.01.2021 पीडिता की लिखित रिपोर्ट पर आरोपी डाक्टर सोनू निवासी मुलमुला के विरूद्ध लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि आज दिनांक 15.01.2021 को वह बृहस्पति बाजार मुलमुला स्थित अपने टेलर दुकान मे थी तभी दिन में करीब 02:00 बजे आरोपी उसके पास आकर बुरी नीयत से हाथ बांह को पकडकर छेडछाड करने लगा। घटना फोन पर अपने भाई को बताई तब आरोपी ने उसके भाई को भी जान से मारने की धमकी दिया। पीडिता की रिपोर्ट पर थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 10/2021 धारा 454,354,509,506 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
घटना के सम्बंध में वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर मार्ग दर्शन प्राप्त किया गया आरोपी डाक्टर दिलेश्वरपुरी गोस्वामी ऊर्फ डाक्टर डीपी गोस्वामी ऊर्फ डाक्टर सोनू पिता श्री चंदेल पुरी गोस्वामी उम्र 45 वर्ष निवासी राज किशोर नगर थाना सरकंडा बिलासपुर को विवेचना दौरान सदर धारा अपराध घटित करना सिद्ध पाये जाने पर गिरफ्तार किया गया है
एवं न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय पेश कर स्वीकृति उपरांत जिला जेल जांजगीर दाखिल करने की कार्यवाही की जा रही है।
दुर्गेश यादव की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.