रायपुर, दिनाँक 28 जनवरी 2021
छत्तीसगढ़ की संस्कृति का खास लोकपर्व पर छेरछेरा पौष पूर्णिमा के दिन अन्नदान का महापर्व पर संस्था के माध्यम से सामाजिक समरसता को बेहतर और मजबूत बनाने के उद्देश्य से घर घर दान मांगने वाले बच्चियों को संस्थापक, मोहम्मद सज्जाद खान के द्वारा रामनगर कार्यालय में सुबह से ही बच्चियों चावल दाल अन्न दान के साथ ही नगद राशि देकर बच्चों को प्रोत्साहित किया गया। पौष पूर्णिमा के अवसर पर मनाए जाने वाले इस पर्व के लिए बच्चों मे काफी उत्साह देखा गया। संस्था अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी छत्तीसगढ़ राज्य पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं देती हैं।
इसी कड़ी में छेर-छेरा के पावन अवसर पर, राजधानी की प्रमुख सामाजिक एवं जनहित संस्था अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी, रायपुर ने आज दिनाँक 28 जनवरी 2021, मध्यान्ह 01 बजे शहर के विभिन्न क्षेत्रों में, विशेषकर मुख्य मार्गों, फुटपाथों, रेल्वे स्टेशन परिसर, अम्बेडकर हॉस्पिटल मुख्य द्वार तथा पिछड़ी बस्तियों में जरूरतमंद, भूखे व्यक्तियों को निःशुल्क ताजा पौष्टिक भोजन के साथ दवाइयां, एंटीसेप्टिक क्रीम का वितरण किया।
उपरोक्त दिन विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत, संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान जी के साथ पँडित अनिल शुक्ल, डॉ. भीष्म प्रकाश शर्मा, जुबैर खान, योगेश्वर सिन्हा, अनिला शर्मा, अनमोल जैन, दिव्यांश शर्मा इत्यादि सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
प्रेषक :-
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी

























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.