अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
कोलकाता -- भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली को आज हार्ट अटैक आया है। आज सुबह उनको सीने में दर्द की शिकायत के बाद दक्षिण कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि जिम में एक्सरसाइज करते वक्त उनकी तबियत खराब हो गई. उन्हें हाथ और पीठ में दर्द महसूस हुआ और आँखों के सामने अंधेरा छा गया। इसके बाद उन्हें बिना किसी देरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, डॉक्टरों द्वारा सौरभ की बीमारी के सही कारण का खुलासा नहीं किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज शाम को उनकी एंजियो प्लास्टी की जायेगी। बताया जा रहा है कि सौरव गांगुली को सांस लेने में तकलीफ थी। बीसीसीआई अध्यक्ष के अचानक बीमार पड़ने से उनके परिजन और करीबी दोस्त चिंतित हैं। ट्विटर पर उनके समर्थक उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ माँग रहे हैं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.