गुण्डरदेही । कांकेर लोकसभा सांसद मोहन मंडावी अपने एक दिवसीय प्रवास पर शनिवार 23 जनवरी को किलेपार आएगे वे गांव मे चल रहे दो दिवसीय मानसगान सम्मेलन के समापन समारोह मे मुख्य अतिथि के रुप मे शामिल होगे । सर्वप्रथम सासंद अपने निवास स्थान गोविदपुरा कांकेर से 10 बजे कार द्वारा प्रस्तान कर 11 बजे गोटीटोला ( कांकेर ) आएगे वहां से 12 बजे प्रस्तान कर दोपहर 2 बजे किलेपार आएगे जहां वे मानसगान सम्मेलन के समापन कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रुप मे शामिल होकर शाम 4 बजे गोविदपुरा के लिए प्रस्तान करेंगे । कार्यक्रम की अध्यक्षता पुर्व मंत्री रमशीला साहू करेगे विशेष अतिथि मे पूर्व विधायक डां दयाराम साहू गुण्डरदेही भाजपा मंडल अध्यक्ष दुष्यंत सोनवानी महामंत्री थानसिंह मंडावी व शत्रुहन साहू अध्यक्ष ग्रामीण साहू समाज किलेपार होगे ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानुसाहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.