Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, January 20, 2021

मुलमुला में आत्महत्या के लिए उकसाने वाले फरार प्रेमी गिरफ्तार



जांजगीर जिला के मूलमुला थाना के ग्राम नरियारा में सगाई हुई प्रेमिका को साथ जीने मरने का वादा करके जहर पिला दिया था जिसके बाद प्रेमिका की मौत हो गई थी और प्रेमी अपने वादे से मुकर कर जहर नहीं पिया और मौके से फरार हो गया शिकायत के बाद पुलिस लगातार युवक के पतासाजी में लगी थी युवक का लोकेशन मिलते ही मूलमुला पुलिस ने चंडीगढ़ जा कर फरार हो आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है |


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना मूलमुला के ग्राम नरियारा निवासी विनोद दास पिता संतोष दास मानिकपुरी उम्र 25 वर्ष अपनी प्रेमिका को 10-07-2019 को योजना के मुताबिक आरोपी प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के घर पहुंच कर उसे बाड़ी में बुलाकर साथ ले गए जहर की शीशी को देकर आत्महत्या करने के लिए प्रेरित किया था| वादे के मुताबिक प्रेमिका ने वह जहर की शीशी पी ली जबकि प्रेमी जहर ना पीकर मौके से फरार हो गया। प्रेमी प्रेमिका की सगाई किसी अन्य युवक के साथ हो गई थी इससे नाराज था |


मूलमुला पुलिस शिकायत के बाद प्रेमी पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का अपराध दर्ज किया पुलिस ने युवक के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया था। घटना के बाद से युवक फरार था | मूलमुला पुलिस लगातार फरार युवक की कॉल डिटेल व टावर लोकेशन निकाल रही थी|  लोकेशन पता चलने के बाद पुलिस ने सब इंस्पेक्टर संतोष शर्मा, आरक्षक मनोज बनर्जी और डंडेस्वर बंजारे की एक दल गठित कर चंडीगढ़ के लिए रवाना किया|  जहां से पुलिस ने युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की आज पुलिस ने युवक को न्यायिक रिमांड के लिए जेल भेज दिया है।



दुर्गेश यादव की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad