आदर्श थाना मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोसा का आश्रित गांव सबरिया डेरा में सुबह एक व्यक्ति की लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई है
मिली जानकारी के अनुसार ये पैधार गांव का निवासी अशोक यादव पिता छातराम यादव जो कि 1 जनवरी को देर शाम अपने घर से निकला था जिसकी लाश आज 2 जनवरी को कोसा पंचायत का ही आश्रित गांव सबरिया डेरा में मिला है
सबरिया डेरा में रहने वाले लोगो ने देखी तब गांव के लोगो को इसकी सूचना दी
उसके बाद मुलमुला थाना को सूचना मिला तो मुलमुला पुलिस मौके में पहुच कर मामला दर्ज किया और शव का पंचनामा कर P M के लिये भेज दिया गया, मुलमुला पुलिस मामले के जांच में जुटी है
सी एन आई न्यूज़ के लिए पामगढ़ से दुर्गेश यादव की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.