गुण्डरदेही । अखिल भारतीय शिक्षण मंडल शिविर का शुभारंभ शनिवार को मां परमेश्वरी भवन अर्जुन्दा में हुआ। उद्घाटन सत्र में मुख्य रूप से जिला भाजपा महामंत्री प्रमोद जैन जिला उपाध्यक्ष नरेश यदु पूर्व मंडल अध्यक्ष टोमन लाल साहू वरिष्ठ भाजपा नेता नेतराम साहू जिला पंचायत सदस्य नीतीश यादव पार्षद चंद्रहास देवांगन जनपद सदस्य निर्मला साहू वयोवृद्ध कार्यकर्ता हरिराम साहू मौजूद थे।
अतिथियों द्वारा भारत माता डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय व पंडित अटल बिहारी बाजपेयी जी के साथ साथ क्षेत्र में सदैव जनसंघ और भाजपा के लिए कार्य करने वाले स्वर्गवासी स्वर्गीय दीनदयाल गुप्ता स्वर्गीय केजू राम सिन्हा प्रेमचंद बाफना मनीराम बोरकर लक्ष्मीनाथ साहू स्वर्गीय रमेश साहू स्वर्गीय परदेशी राम साहू स्वर्गीय गिरधर देवांगन स्वर्गीय चंदू यादव स्वर्गीय बिसालिक ठाकुर दौवा ठाकुर स्व बाबूलाल यादव स्व झाड़ूराम केसरिया स्व बाबूलाल गेंद्रे स्व लालाराम साहू स्व मनीराम साहू स्व
छबिलाल साहू स्व रामवतार साहू स्व कुलेश्वर सारंग व स्व कृष्णा देवांगन के तैल चित्रों पर माल्यार्पण कर उपस्थित कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी को आगे बढ़ाने में उनके योगदान से अवगत कराया। जिसके पश्चात सत्र का शुभारंभ हुआ प्रशिक्षण को जिला भाजपा उपाध्यक्ष नरेश यदु ने अपनी बात रखते हुए प्रशिक्षण के लाभ पर प्रकाश डाला प्रथम सत्र के वक्ता प्रमोद जैन ने आज के भारत की वैचारिक मुख्य धारा हमारी विचार धारा पर अपनी बात रखते हुए भाजपा से जुड़कर देश की भावनाओ और हमारे विचारधारा में होने वाले बदलाव पर प्रकाश डाला। द्वितीय सत्र के मुख्य वक्ता पवन साहू ने आज के भारत की राजनीति में बदलाव भारतीय जनता पार्टी में हमारे दायित्व पर प्रकाश डालते हुए भाजपा में कार्यकर्ता की भूमिका क्या होनी चाहिए इस पर अपनी बात रखी तृतीय सत्र के मुख्य वक्ता जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष चेमन देशमुख ने पिछले 6 सालो में हुए अंत्योदयी प्रयास पर अपनी बात रखते हुए केंद्र सरकार की महती योजना और उसके लाभ पर प्रकाश डाला । जिला भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष नंदकिशोर शर्मा ने व्यक्तित्व विकास पर अपनी बात रखते हुए भाजपा सरकार की योजनाओं से होने वाले व्यक्तित्व के विकास पर बात कही। अंतिम सत्र में पूर्व जिला भाजपा उपाध्यक्ष यादव राम साहू ने सुरक्षा सामर्थ्य के साथ आत्म निर्भर भारत का संकल्प के विषय पर अपनी बात कहते हुए चीन के सामानों पर रोक लगने के बाद भारत में उपयोगी वस्तुओं के निर्माण सहित सैन्य उपकरणों के निर्माण के साथ देश के समृद्धि पर अपने विचार रखे । विभिन्न सत्र की अध्यक्षता लेख तिवारी हेमन्त साहू नेतराम साहू मनीराम सपहा पंकज चौधरी ने कि । कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री जीतू विश्वास गुप्ता ने किया ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.