जिला मुंगेली छत्तीसगढ़
मुंगेली - वर्ष 2019-20 की तुलना में 33 हजार 573 क्विंटल धान की अधिक खरीदी मुंगेली राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 हेतु समर्थन मूल्य पर विगत 01 दिसम्बर 2020 से 31 जनवरी 2021 तक 83 हजार 96 पंजीकृत किसानों से 3 लाख 61 हजार 335 क्विंटल धान की बंफर खरीदी की गई है। जो वर्ष 2019-20 में खरीदे गये धान की तुलना में 33 हजार 573 क्विंटल धान अधिक है। कलेक्टर पी.एस.एल्मा के कुशल मार्गदर्शन में जिले के 66 कृषि साख सहकारी समितियो के 93 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से धान खरीदी की गई। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019-20 में 73 हजार 34 पंजीकृत किसानों से 3 लाख 27 हजार 762 क्विंटल और 2018-19 में पंजीकृत 61 हजार 999 पंजीकृत किसानों से 3 लाख 6 हजार 852 क्विंटल धान की खरीदी की गई थी।
जिला विपणन अधिकारी ने आज यहां बताया कि 01 दिसम्बर 2020 से 31 जनवरी 2021 तक धान उपार्जन केंद्र अखरार में 38 हजार 379 क्विंटल, कंतेली में 35 हजार 291 क्विंटल, देवरी में 32 हजार 490 क्विंटल, किरना में 41 हजार 344 क्विंटल, कोदवा में 41 हजार 481 क्विंटल, खुटेरा में 29 हजार 634 क्विंटल, खुडिया में 70 हजार 499 क्विंटल, खपरीकला में 31 हजार 275 क्विंटल, खाम्ही में 81 हजार 336 क्विंटल, गुरूवाईडबरी में 64 हजार 825 क्विंटल, गीधा में 32 हजार 159 क्विंटल, धरमपुरा में 36 हजार, धरदेई में 53 हजार 927 क्विंटल, चकरभाठा में 46 हजार 515 क्विंटल, चंदखुरी में 36 हजार 622 क्विंटल, चंदली में 32 हजार 09 क्विंटल, झाफल में 26 हजार 289 क्विंटल, छटन में 51 हजार 561 क्विंटल, जरहागांव में 43 हजार 538 क्विंटल, अमलीकापा में 19 हजार 252 क्विंटल और उपार्जन केंद्र आमोरा में 22 हजार 621 क्विंटल धान की बंफर खरीदी की गई।
इसी तरह धान उपार्जन केंद्र कुकुरसदा में 12 हजार 989 क्विंटल, जेवरा में 20 हजार 89 क्विंटल, पूछेली में 15 हजार 806 क्विंटल, टेढाधौरा में 30 हजार 854 क्विंटल, दुल्लापुर में 55 हजार 440 क्विंटल, पौनी में 48 हजार 310 क्विंटल, डिंडौरी में 51 हजार 618 क्विंटल, डोंगरियां में 65 हजार 664 क्विंटल, तरवरपुर में 13 हजार 588 क्विंटल, मदनपुर में 48 हजार 502 क्विंटल, तेलियापुरान में 47 हजार 809 क्विंटल, दशरंगपुर में 33 हजार 652 क्विंटल, दाउकापा में 45 हजार 920 क्विंटल, धनगांव में 32 हजार 94 क्विंटल, धुमा में 29 हजार 487 क्विंटल, सावतपुर में 23 हजार 72 क्विंटल, नवागांव में 55 हजार 357 क्विंटल, नवागांव घु. में 25 हजार 812 क्विंटल, निरजाम में 69 हजार 322 क्विंटल, पंडरभट्ठा में 58 हजार 609 क्विंटल, पडियाईन में 56 हजार 492 क्विंटल, पथरगढी में 56 हजार 342 क्विंटल, जुनवानी में 46 हजार 616 क्विंटल, पथरिया में 39 हजार 686 क्विंटल, खम्हारिया में 16 हजार 808 क्विंटल, पदमपुर में 21 हजार 436 क्विंटल, फरहदा में 22 हजार 77 क्विंटल, बीरगांव (जरहागांव) में 12 हजार 284 क्विंटल, पीपरलोड में 26 हजार 766 क्विंटल, झगरहट्टा में 28 हजार 718 क्विंटल, फंदवानी में 35 हजार 467 क्विंटल, फूलझर में 67 हजार 974 क्विंटल, बदरा में 29 हजार 256 क्विंटल, टेमरी में 50 हजार 720 क्विंटल, बुंदेली में 66 हजार 465 क्विंटल, ठकुरीकापा में 27 हजार 24 क्विंटल, बरेला में 31 हजार 723 क्विंटल, विचारपुर में 44 हजार 86 क्विंटल, बोडतरा में 56 हजार 220 क्विंटल, भटगांव में 39 हजार 393 क्विंटल, भटलीकला में 36 हजार 279 क्विंटल, भालूखोदरा में 46 हजार 992 क्विंटल, मुंगेली में 29 हजार 374 क्विंटल, उजियारपुर में 23 हजार 07 क्विंटल, तेलीमोहतरा में 35 हजार 898 क्विंटल, मनोहरपुर में 32 हजार 79 क्विंटल, मसनी में 33 हजार 427 क्विंटल, रेतराकला में 34 हजार 764 क्विंटल, कंकेडी में 28 हजार 773 क्विंटल और रामबोड में 33 हजार 816 क्विंटल धान की बंफर खरीदी की गई।
इसी क्रम में धान उपार्जन केंद्र लगरा में 35 हजार 768 क्विंटल, लालाकापा में 43 हजार 737 क्विंटल, लोरमी में 62 हजार 103 क्विंटल, केंवटाडीह में 13 हजार 888 क्विंटल, गोईन्द्री में 26 हजार 560 क्विंटल, लौदा में 34 हजार 691 क्विंटल, नवाडीह में 34 हजार 381 क्विंटल, वेंकट नवागांव में 35 हजार 182 क्विंटल, संकेत में 35 हजार 934 क्विंटल, सेमरकोना में 28 हजार 170 क्विंटल, सरगांव में 40 हजार 268 क्विंटल, पैजनिया 25 हजार 960 क्विंटल, सुरेठा में 70 हजार 680 क्विंटल, सांवा में 36 हजार 802 क्विंटल, केसली में 37 हजार 924 क्विंटल, सिंगारपुर में 38 हजार 649 क्विंटल, सिंघनपुरी में 44 हजार 10 क्विंटल, सिलतरा में 43 हजार 208 क्विंटल, गंगद्वारी में 46 हजार 504 क्विंटल, सिलदहा में 43 हजार 870 क्विंटल, हथनीकला में 39 हजार 220 क्विंटल और हिंछापुर में 34 हजार 838 क्विंटल धान की बंफर खरीदी की गई।
सी एन आई न्यूज के लिए मुंगेली जिला से सुखबली खरे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.