पंंकज शर्मा, रायपुर : राजधानी के टाटीबंध चौक में फिर एक बार बड़ा हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 2 युवकों को टक्कर मार दी है। इस घटना में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ट्रक चालक ट्रक सहित फरार हो गया है। यह घटना आमानाका थाना इलाके की है। बता दें कि इस चौराहे पर अक्सर दुर्घटनाएं होती है, घटना के बाद से स्थानीय लोगों में रोष है। दोनों युवक बाइक पर सवार थे, जिसे सामने से आ रही ट्रक ने बुरी तरह से कुचल दिया।
मौके पर पहुंची आमानाका थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय असलम और 20 वर्षीय राजा उर्फ प्रदीप के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक बाइक पर दोनों युवक सवार थे, जो रायपुर से भिलाई की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान टाटीबंध चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। ट्रक से बुरी तरह कुचले असलम और राजा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.