रायपुर, दिनाँक 04 फरवरी, 2021
सन 2021 की शुरुआत से ही जरूरतमंदों को दोनों वक्त के भोजन की व्यवस्था में लगी राजधानी की पंजीकृत संवेदनशील संस्था अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी, रायपुर ने स्थानीय रायपुर रेल्वे स्टेशन परिसर में भूखे रेल यात्रियों को तथा शहर के विभिन्न क्षेत्रों के फुटपाथों में मुफ़लिसों की जिंदगी गुजर बसर करने वाले अनाथों, अर्द्धविक्षिप्त, विकलांगों और असहाय व्यक्तियों को भरपेट निःशुल्क भोजन का वितरण किया।
विदित रहे कि, संस्था प्रतिदिन लगभग 300 भूखे और जरूरतमंदों को प्राथमिकता के आधार पर जिन्हें भारत सरकार और राज्य सरकार की किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, ऐसे बेबस और असहाय व्यक्तियों को संस्था के संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान एवं संस्था के सक्रिय सदस्यों के माध्यम से यह निःस्वार्थ जनसेवा उपलब्ध कराई जा रही है।
संस्था द्वारा संचालित इस कार्यक्रम में संस्थापक श्री मोहम्मद सज्जाद खान जी की अगुवाई में पँडित अनिल शुक्ल, डॉ. भीष्म प्रकाश शर्मा, ज़ुबैर खान, राशिद बिलाल, योगेश्वर सिन्हा, दिव्यांश शर्मा, अनमोल जैन एवं अन्य सदस्यों ने अपना कीमती समय एवं सहयोग प्रदान किया।
प्रेषक :-
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.