गुण्डरदेही । छ.ग. अखण्ड ब्राह्मण समाज बालोद जिला स्तरीय मुख्य प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए प्रदेशाध्यक्ष पं.ऐस्ट्रो योगेश तिवारी की स्वीकृति पर लोमेश तिवारी प्रदेश महासचिव की अनुशंसा में कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती भारती किरण शर्मा के अनुमोदन पर कमलेश पांडे गुरेदा निवासी को मुख्य प्रकोष्ठ बालोद का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया हैं । कमलेश पांडे संगठन नियमावली व शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन विस्तार व समाज के हित में आप की महति भूमिका होगी । व पदाधिकारी होने के नाते समय -समय पर समाज हित मे होने वाले कार्यक्रम में बेहतर नेतृत्व की अपेक्षा व विश्वास के साथ मनोनयन किया गया है । प्रदेश संगठन की ओर से उनको बहुत बधाई व शुभकामनाएं दी है । उक्त कार्यक्रम में प्रदेश संयोजक संजय शुक्ला प्रदेशाध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अजय शुक्ला प्रदेश संगठन सचिव श्रीमती भारती तिवारी व समाज के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.