महेन्द्र शर्मा बंटी-राजनांदगांव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष विनय कुमार कश्यप एवं सचिव प्रवीण मिश्रा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनांदगांव के निर्देशानुसार जन-चेतना और नालसा की विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के दौरान पैरालीगल वालेंटियर को राजनांदगांव में 1 को जनवरी को मानसिक रूप से विक्षिप्त तथा अस्वस्थ व्यक्ति घूमता हुआ मिला जिसे पीएलवी
मौसम मेश्राम, लक्ष्मी सोनटेके एवं रजनीश अंबादे द्वारा रेस्क्यू कर वह भूखा था जिसे पहले चाय नाश्ता आदि कराया गया और पुलिस और डॉक्टर के सहयोग से उसका उसका कोरोना टेस्ट कराकर उसको जिला अस्पताल पंहुचाया गया । तत्पश्चात उसे सचिव महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनांदगांव के मार्गदर्शन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसका इलाज विशेषज्ञ मनोरोग चिकित्सक डॉ. श्रॉफ की टीम के द्वारा किया जा रहा है।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.