Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, February 4, 2021

गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने ली विभागीय अधिकारियों की बैठक



*उप पुलिस अधीक्षक के पदोन्नति के रिक्त पदों पर तत्काल प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश*




रायपुर 04 फरवरी 2021/ गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने आज मंत्रालय में विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निरीक्षक से उप पुलिस अधीक्षक संवर्ग के 73 रिक्त पदों पर पदोन्नति के लंबित मामले का प्रस्ताव तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसी तरह उप निरीक्षक तथा आरक्षक भर्ती की कार्रवाई में भी तेजी लाने के निर्देश दिए।  उन्होंने अनियमित वित्तीय कंपनियों (चिटफंड) के विरूद्ध की जा रही कार्रवाई में और तेजी लाने तथा जिला कलेक्टरों से समन्वय कर निवेशकों को राशि वापस कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सेवानिवृत्त न्यायधीश श्री पटनायक की अध्यक्षता में गठित कमेटी के अंतर्गत राज्य के नक्सल प्रभावित 8 जिलों के निर्दोष आदिवासियों के विरूद्ध दर्ज प्रकरणों की नियमित रूप से समीक्षा एवं प्रकरण वापसी की कार्रवाई करने को कहा। गृह मंत्री ने राजनैतिक प्रकरणों के वापसी में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, सचिव श्री अरूण देव गौतम, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री हिमांशु गुप्ता, संचालक लोक अभियोजन श्री प्रदीप गुप्ता, उप पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी श्री सुशील द्विवेदी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad