Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, February 25, 2021

कलेक्टर ने अन्तर्राज्यीय चेकपोस्ट बागनदी का किया निरीक्षण



*सीमा से आने वाले यात्रियों पर रखे कड़ी निगरानी कलेक्टर,अंतर्राज्यीय सीमा में डॉक्टर की टीम द्वारा थर्मल स्केनिंग से की जा रही जांच*



महेंद्र शर्मा बंटी-राजनांदगांव आज 25 फरवरी को जिले के सीमावर्ती राज्य में कोविड-19 संक्रमण के तेजी से फैलाव को देखते हुए सीमा पर महाराष्ट्र तथा अन्य राज्यों से आने वाले लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट बागनदी सीमा पर पुलिस तथा डॉक्टर की टीम आने वाले सभी लोगों का थर्मल स्केनिंग कर जांच कर रही है और उनके नाम तथा संपर्क पंजी में संधारित की जा रही है। कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा आज कोविड-19 के संक्रमण की सुरक्षा को देखते हुए अन्तर्राज्यीय चेकपोस्ट बागनदी पहुंचे और पुलिस प्रशासन द्वारा जांच के लिए बनाए बेरियर का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि किसी भी व्यक्ति का बिना जांच किए एन्ट्री नहीं होनी चाहिए। अन्य राज्यों से सीमा में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्तियों का नाम पंजी में संधारित की जाए। इस दौरान उन्होंने डॉक्टर की टीम से आने वाले यात्रियों की जानकारी ली। डॉक्टर ने बताया कि प्रत्येक यात्रियों का थर्मल स्केनर एवं पल्स ऑक्सीमीटर के माध्यम से जांच की जा रही है।


कलेक्टर श्री वर्मा ने चेक पोस्ट में स्टॉल की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। जिससे जल्द ही अधिक लोगों की जांच की जा सके। इसके लिए स्टाफ की संख्या भी बढ़ाने के निर्देश दिए।  निरीक्षण के दौरान महाराष्ट्र से आ रही बस को रूकवाकर सभी यात्रियों का थर्मल स्केनिंग कर जांच करने कहा।

जिन यात्रियों में कोविड-19 के लक्षण दिखाई देंगे उनका कोरोना टेस्ट भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चेकपोस्ट पर 24 घंटे निगरानी रखी जाए। इस अवसर पर एसडीएम डोंगरगढ़ श्री अविनाश भोई, एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री चंद्रेश सिंह ठाकुर, तहसीलदार श्री अविनाश ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad