गुण्डरदेही । सोमवार को गुण्डरदेही के प्रवास आए नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया से गुण्डरदेही व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने मुलाकात की इस दौरान नगर के व्यापारियो ने मंत्री के समक्ष नगर के दुकानों की सुरक्षा के लिए मुख्य मार्ग बस स्टैंड से लेकर धमतरी चौक तक सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग रखी । मंत्री के समक्ष अपनी बात रखते हुए व्यापारियो ने कहा कि गुण्डरदेही एक बड़ा व्यापारिक केंद्र है । यहां चारो ओर से आवागमन का हमेशा दबाव बना रहता है । व्यापारिक दृष्टिकोण व सुरक्षा के लिए मुख्य स्थानो पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए और इसका परिचालन नगर पंचायत के द्वारा हो ताकि इसका मेंटनेंस व देखरेख सुचारू रूप से हो सके । साथ ही इनके आलावा नगर के सौंदर्यीकरण के लिए गार्डन व ओपन जिम की भी मांग रखी गई । मुलाकात के दौरान व्यापारी संघ के अध्यक्ष दर्शन जैन सचिव चेतन साहू कोषाध्यक्ष सौरभ चोपड़ा सह सचिव विनय गुप्ता व अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.