रायपुर, दिनांक 02 फरवरी 2021
कोरोना काल 2020 से नियमित रूप से चली आ रही सुपोषण अभियान के तहत ,राजधानी की पंजीकृत जनहित एवं सामाजिक संस्था अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी , रायपुर द्वारा आज मध्यान्ह निःशुल्क पौष्टिक भोजन वितरण के अंर्तगत स्थानीय रेल्वे स्टेशन परिसर में रेलयात्रियों , फाफाडीह चौक , ग्लोबल चौक देवेंद्र नगर तिराहा तथा अम्बेडकर हॉस्पिटल के मुख्य द्वार पर बीमार व्यक्तियों एवं उनके परिजनों को भरपेट ताजा भोजन की व्यवस्था की गई ।
विदित रहे कि ,संस्था प्रतिदिन लगभग 200 भूखे और जरूरतमंदों को प्राथमिकता के आधार पर जिन्हें भारत सरकार और राज्य सरकार की किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है ऐसे बेबस और असहाय व्यक्तियों को संस्था के संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खांन एवं संस्था के सक्रिय सदस्यों के माध्यम से यह निःस्वार्थ जनसेवा उपलब्ध कराई जा रही है ।
संस्था द्वारा संचालित इस कार्यक्रम में संस्थापक श्री मोहम्मद सज्जाद खान जी की अगुवाई में पँडित अनिल शुक्ल , डॉ. भीष्म प्रकाश शर्मा , राशिद बिलाल ,योगेश्वर सिन्हा ,दिव्यांश शर्मा , अनमोल जैन , रफीक अली एवं अन्य सदस्यों ने अपना कीमती समय एवं सहयोग प्रदान किया ।
प्रेषक :-
मोहम्मद सज्जाद खान ,
संस्थापक .




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.