Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, February 3, 2021

रायपुर : तुहंर सरकार, तुहंर द्वार कार्यक्रम में लोकतांत्रिक तरीके से ज्ञापन देने पहुंचे पूर्व सभापति श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा को पुलिस ने किया गिरफ्तार..




आपातकाल के जहर सिंचित कांग्रेस आज भी लोकतांत्रिक विरोध सहन नहीं कर पाती : श्रीचंद सुंदरानी




पंंकज शर्मा, रायपुर : आज तुहंर सरकार, तुहंर द्वार कार्यक्रम में तात्यापारा वार्ड की विभिन्न समस्याओं को लेकर महापौर एजाज ढेबर को वार्ड के पूर्व पार्षद एवं नगर निगम के पूर्व सभापति श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा वार्ड की सैकड़ों जनता एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शिविर में ज्ञापन देने पहुंचे थे। परंतु जैसे ही महापौर एजाज ढेबर शिविर में पहुंचे तो उनके साथ आए बाउंसर जैसे कार्यकर्ताओं ने बदसलूकी करना चालू कर दिए। महिलाओं के साथ बदतमीजी की एवं धक्का-मुक्की की जिसके कारण कुछ देर के लिए विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई परंतु श्री विश्वकर्मा ने स्थिति को संभालते हुए शिविर में ही अपने ज्ञापन देने की मांग को लेकर नीचे जमीन पर बैठ गए।



लेकिन महापौर अपने भाषण देने में मस्त रहे और, कुछ देर नारेबाजी करने के बाद जब महापौर ज्ञापन लेने नहीं आए तो पुलिस प्रशासन ने बलपूर्वक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को एवं पूर्व सभापति श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा को जबरदस्ती उठाकर थाने ले आई। जहां पर भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी के नेतृत्व में आजाद चौक थाने में ही धरने पर बैठ गए।



भाजपा कार्यकर्ताओं के दबाव में कार्यपालक मजिस्ट्रेट ने थाना धरना स्थल पर ही आकर प्रफुल्ल विश्वकर्मा से ज्ञापन लिया। कार्यपालक मजिस्ट्रेट ने भरोसा दिलाया कि वह इस ज्ञापन को कलेक्टर के माध्यम से कमिश्नर तक पहुंचाएंगे एवं जो भी मांगे इस ज्ञापन के माध्यम से की गई है उसे जल्द से जल्द निराकरण किया जाएगा। वही भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि विपक्ष के लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने के हकों को कांग्रेस सरकार नहीं छीन सकती है। और भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस सरकार के इन दमनकारी रवैया से डरने वाले नहीं जनता के हित में जब-जब और जहां-जहां जरूरत पड़ेगी भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपना विरोध प्रकट करेंगे चाहे इसके लिए कोई भी कीमत चुकानी पड़े।




No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad