छोटू यादव /रायपुर राजधानी गंज पानी टंकी की वॉल खराब होने से छोड़े गए पानी से बाउंड्री वाल की दीवार टूटी आसपास के घरों में दुकानों मेंपानी घुसने से भारी नुकसान मिली जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों से पानी छोड़ने वाली वाल खराब हो गई थी
जिसको सुधारने के लिए खराब पानी के रास्ते वाली वाल को खोला गया जिसके कारण पानी इतने फोर्स से निकली की पानी टंकी कि दिवारपानी के दबाव से भर-भराकर गिर गई और आसपास की दुकानों मोहल्लों में टंकी का पानी पूरा घुस गया जिसके कारण कई घरों दुकानों में भारी नुकसान हुआ साथ ही पानी छोड़ते ही पानी टंकी के चारों तरफ की बाउंड् वाल के लिए उठाए गए दिवार सुलभ शौचालय वाले रास्ते के पास भरभरा कर गिर गई शुक्र है कि है कि उस समय उस स्थान पर कोई भी मोहल्ले के लोग आना जाना नहीं कर रहे थे नहीं तो हादसा इतना भयानक होता कि जिसकी हम कल्पना नहीं कर सकते ।बताया जा रहा है
कि कुछ साल पहले दिवार कि ऊंचाई छोटी हो गई थी उसको ऊंचा की गया था जिसके कारण बिना कालम के खडे लगभग 150फिट दिवार में लोड ज्यादाहोने के कारण दीवार पहले से डैमेज हो चुकी थी जिसकी बार-बार अधिकारी को शिकायत करने के बावजूद यह दीवार को बनाया नहीं जा रहा था लेकिन अचानक पानी की वाल खोलने से इतने फोर्स से पानी आई की पूरी दीवार भरभरा कर गिर गई इस दीवार के बारे में मोहल्ले वालों ने पानी सप्लाई करने वाले कर्मचारी को अवगत कराया था जिन्होंने जोन 2 विभाग के अफसरों अवगत कराया था उसके बावजूद भी यह दीवार नहीं बनाई गई थी जिसके कारण आज वॉल सुधारने के लिए खोले गए पानी से पूरी दीवारें भरभरा कर गिर गई
आखिर इस तरह की लापरवाही कि जिम्मेदार कौन




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.