कर्नाटक शिमोगा में प्रवासी राजस्थान से आए दिनेश दास वैष्णव अपने निस्वार्थ भाव से लोगों की जन सेवा करता है कोरोना लॉकडाउन या फिर शहर में झगड़ा होने पर धारा या कफ्यु लगा हो या गणेश चतुर्थी पर या अन्य कोई कारण से शहर में पुलिस प्रशासन नगर पालिका कर्मचारी अस्पताल कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे हो या गरीब लोगों को सुबह 5:बजे से उठ कर अपने घर से चाय बना कर बिस्कुट लेकर जहां-जहां भी सरकारी कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं वहां जाकर वह अपनी निशुल्क सेवाएं देता है दिनेश दास वैष्णव दिन में दो बार अपने घर से चाय बना कर शहर के जगह कोने-कोने जाकर सरकारी कर्मचारियों को निशुल्क चाय और बिस्किट देता है ऐसे समाजसेवा करने पर पुलिस विभाग के सभी प्रशासनिक अधिकारी दिनेश दास वैष्णवकी सहारना करते हैं दिनेश दास वैष्णव ने बताया कि मुझे बचपन से पुलिस में जाने का शौक था लेकिन घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण मुझे कर्नाटका खींच लाया मेरे इस कार्य में मेरे पिताजी मीठा दास जी और मेरी पत्नी रेखा वैष्णव का भरपूर साथ मिलता है
रिपोर्टर भोमा भारती गोस्वामी शिमोगा


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.