पंंकज शर्मा, रायपुर : प्रदेश में बुधवार को विभिन्न जिलों से 4,563 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 839 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 3 लाख 19 हजार 488 व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 25 हजार 529 है। बुधवार को कोविड से 8 मरीज और को-मॉबिडिटी के साथ (कोरोना के साथ अन्य बीमारियों से पीडि़त) 10 मरीज, इस प्रकार 28 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में बुधवार को हुए कुल टेस्ट की संख्या 38 हजार 420 है।
स्वास्थ्य विभाग ने अपने मेडिकल बुलेटिन में यह जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को मिले 4,563 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से जिला दुर्ग से 1199, राजनांदगांव से 400, बालोद से 119, बेमेतरा से 141, कबीरधाम से 72, रायपुर से 1291, धमतरी से 130, बलौदाबाजार से 101, महासमुन्द से 129, गरियाबंद से 41, बिलासपुर से 224, रायगढ़ से 63, कोरबा से 76, जांजगीर-चांपा से 62, मुंगेली से 47, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 21, सरगुजा से 97, कोरिया से 55, सूरजपुर से 67, बलरामपुर से 27, जशपुर से 54, बस्तर से 85, कोण्डागांव से 14 , दंतेवाड़ा से 2, सुकमा से 2, कांकेर से 36, नारायणपुर से 4, बीजापुर से 4 और अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल हैं।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.