देव यादव
बेमेतरा 16 मार्च 2021-राजस्व पुस्तक परिपत्र (आर.बी.सी.) 6-4 परिशिष्ट-1 (पांच) के तहत कलेक्टर श्री शिव अनंत तायल द्वारा 04 विपत्तिग्रस्त परिवारों को 4-4 लाख रूपए के मान से 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। संयुक्त जिला कार्यालय बेमेतरा के राजस्व शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 04 प्रकरण मे बेमेतरा तहसील के ग्राम-मोहभट्ठा निवासी गोपाल की पानी मे डूबने से मृत्यु होने पर परिजन नन्द विश्वकर्मा, तहसील नवागढ़ के ग्राम-मारो निवासी राजकुमार की सर्प के काटने सेे मृत्यु होने पर परिजन अनिता बाई, ग्राम नवलपुर निवासी मोहनी की पानी मे डूबने से मृत्यु होने पर परिजन लोकेश दास, एवं ग्राम-बदनारा निवासी गायत्री जांगड़े की आग मे जलने से मृत्यु होने पर परिजन घनश्याम जांगड़े शामिल हैं। इन सभी जरूरतमंद परिवारों को 4-4 लाख रुपए (कुल 16 लाख रुपए) की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई।
सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ देव यादव मो,9098647395


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.