रायपुर, 13 मार्च 2021
अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के ओर से निरंतर चलाये जा रहे सुपोषण एवं नशामुक्ति अभियान के तहत आज 73वें दिन रायपुर राजधानी मे गुजर बसर कर रहे निशक्तजनों, विक्षिप्त लाचार असहाय, निर्धन, बेसाहारा, गरीब जरूरतमंदो को गर्म पौष्टिक भोजन वितरण का कार्य शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मेकाहारा फाफडीह, रेलवे स्टेशन, एवं अन्य जगहों पर किया गया साथ ही मेकाहारा एवं जिला अस्पताल में इलाज कराने आने वाले परिजनों एवं मुसाफिरो को गर्म भोजन मुहैया कराया गया। संस्था का उद्देश्य कोई भी गरीब भूखा ना रहे और ना ही भूखा सोए। इसी उद्देश्यों की पूर्ति हेतु निरतंर लम्बे समय से संस्था के संस्थापक मोहम्मद खांन के नेतृत्व में विभिन्न प्रकार के सामाजिक हितों के लिए पद अधिकारियों वा सदस्यों के साथ निरतंर कार्य किये जाते है।
इसी कड़ी में संस्थापक, मो. सज्जाद खान के नेतृत्व में निःशुल्क भोजन वितरण एवं नशामुक्ति जागरूक अभियान के साथ साथ, शहर में फ़ैल रहे कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु आमजन को शासन प्रशासन के नियमों का कड़ाई से पालन करने का सलाह देते हुए असहाय, जरूरतमंदों को स्वच्छ रहने-स्वस्थ्य रहने के लिए साबुन, एंटीसेप्टिक क्रीम का भी वितरण किया गया।
इस मानवीय संवेदनाओं मे आज अपना बहूमूल्य समय देने वाले संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के साथ पंडित अनिल शुक्ल, जुबैर खान, अनिल कुमार सिंग, उदय, योहेश्वर सिन्हा, अनमोल जैन अन्य लोग उपस्थित थे।
प्रेषक :
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.