Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, March 15, 2021

*पुलिस की सुस्ती से मुलमुला में लगातर हो रही चोरी की वारदातें, लाखो के समान पार*

 *पुलिस की सुस्ती से मुलमुला में लगातर हो रही चोरी की वारदातें, लाखो के समान पार*





 जांजगीर जिले के मुलमुला थाना क्षेत्रो में आए दिन चोरी की वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल है । महीने भर के अंदर चोरों ने 3 बड़ी वारदातों को अंजाम देते हुए लाखो का समान पार कर दिया । पुलिस चोरों पकड़ने में नाकाम है वही इस घटना से पुलिस गश्त पर कई तरह के सवाल उठ रहे है । फिरहाल मुलमुला पुलिस अभी मामलो में शिकायत दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।



पहला मामला


दिनांक 14 मार्च दिन रविवार को अकलतरा के बनाहिल में खड़ी पिकअप से 9 टीना तेल समेत 1 कार्टून रिफाइन तेल चोरी करके भाग गए। जिसके कीमत 1 कार्टून रिफाइन सहित तकरीबन बीस हजार सात रुपये का सामान चोरी होना बताया गया । जानकारी के अनुसार प्रतिदिन धनु केवट निवासी बनाहिल रोजाना की तरह बिलासपुर से मालवाहक का काम करता है जो शनिवार को भी बिलासपुर से राशन समान लेकर अपना घर बनाहिल आ गया था । देर शाम रात हो जाने की वजह से वह अपने व्यापारियों को राशन डिलेवरी नही कर पाया था जिसके वजह से पिकउप पर रखे राशन समान को अपने घर के सामने सड़क ऊपर तिरपाल से ढंककर बाकायदा रस्सी से बांधकर बाहर सोया हुआ था । बीते शनिवार रविवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने रस्सी को काटकर पीकप के केबिन पर रखे 9 टीना सहित 1 कार्टून रिफाइन तेल को पार कर दिया । तेल की कीमत तकरीबन 20 हजार सात सौ रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार सडकपारा निवासी धन्नू केवट का पिककप है। शनिवार की सुबह वह बिलासपुर से राशन समान लेकर आया इसके बाद रात को अपने घर के बाहर पिककप खड़ी कर के अपने दुकान के आंगन में सोया था पूरा समान पिकअप क्रमांक सीजी 11 al 9993 में था । पूरे राशन समान को वह पॉलिथिन तिरपाल में ढका था। रविवार की सुबह जब वह सोकर उठा तो उसने देखा कि वाहन का तिरपाल रस्सी इधर उधर बिखरा पड़ा था औऱ पिकउप के केबिन से तेल का टीना और एक नग तिरपाल गायब था। अज्ञात चोरों ने केबिन में रखे तेल को ले जाने में सफल रहे जबकि गाड़ी में भरे बाकी समान सुरक्षित था । धन्नू केवट ने मामले की रिपोर्ट मुलमुला थाने में जाकर दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। अभी हाल में हुई दो चोरी से लोगों की रातों की नींद भले ही उड़ रही हो, लेकिन पुलिस की गहरी नींद आज भी नहीं टूटी है। गौरतलब है कि अब पुलिस को जनता की सुरक्षा की परवाह नहीं रही। आए दिन चोरी की बड़ी बड़ी वारदातो ने लोगों का चैन छीन लिया है। पुलिस मौन साधे हुए है। आखिर में इसी कार्यप्रणाली के रवैए को देखते हुए चोरों के हौसले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। क्षेत्र में चोरी की बढ़ती वारदात को लेकर क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।


दूसरा मामला



पिछले 27 फरवरी की बात करें तो ग्राम बनाहिल में शनिवार की रात चोरों ने किराना दुकान का ताला तोड़कर घर में रखें 3 लाख नगद सोने का हार ,अंगूठी, कमरबंद ,चांदी की पायल, बिछिया ,चांदी की भगवान गणेश और लक्ष्मी की मूर्ति सहित सात लाख का सामान चोरों ने पार कर दिया है। घर के लोग सगाई रस्म में शामिल होने के लिए बिलासपुर गए थे । पुलिस के अनुसार बनाहिल के मुख्य मार्ग में राइस मिल के सामने तिवारी पेट्रोल पंप के बगल में गणपत साहू किराना स्टोर का संचालन करता है गणपत साहू का किराना दुकान से लगा हुआ मकान भी है जहां वह परिवार के साथ रहता है 27 फरवरी को उसके भतीजे की सगाई थी जिसमें शामिल होने के लिए उसके घर के सभी लोग बिलासपुर गए हुए थे वे लोग देर रात 2:30 बजे बिलासपुर से वापस अपने घर बनाहिल पहुंचे। और देखा कि घर का ताला टूटा हुआ और समान इधर उधर बिखरा पड़ा हुआ था जिसकी सूचना पीड़ित के बेटा ने थाने जाकर रिपोर्ट लिखाई है जिसके बाद घटना दिनांक को पुलिस के द्वारा जिले से डॉग स्क्वायड फिंगर एक्सपर्ट की टीम बुलाई गई जो गनपत साहू के घर के अंदर होते हुए डॉग स्क्वायड गयी और पीछे स्थित बाड़ी से होता हुआ खेत मे पहुँचा , खेत में कुछ दूर तक भ्रमण के बाद 100 मीटर कि दूरी तय करके वापस मुख्य मार्ग में आ गया जिससे पुलिस को कोई सफलता नही मिली ।


तीसरा मामला


बीते 7 मार्च की बात करे तो ग्राम कोनारगढ़ में आयकर विभाग के कर्मचारि के घर घुसकर ताला तोड़कर चोरों ने नगद समेत लाखो का जेवरात पर हाथ साफ कर दिया है। पीड़ित बिलासपुर में रहता है जिसका पैत् क गांव कोनारगढ़ है जो घटना दिनांक के एक दिन पहले पीड़ित परिवार अपने घर कोनारगढ़ घूमने आये हुए थे । जो उसी शाम घर मे ताला लगाकर वापस बिलासपुर चल दिये थे। पीड़ित के घर के बगल में उसका छोटा भाई रहता और भाई बहु ने दिनांक 9 मार्च को शाम 6 बजे फोनकर बताया कि घर पर घुसकर अज्ञात चोरों द्वारा घर पर रखा जेवरात समेत नगद रकम चोरी कर लिया है। पीड़ित जब अपने परिवार के साथ घर आकर देखा तो सोने चांदी का जेवर सोना करीब 8 तोला, चांदी पुरानी इस्तेमाली करीब 900 ग्राम कीमत 125000 रुपये, नगदी रकम करीब 50000 रुपये सहित कुल 175000 रुपये को आलमारी तोड़कर अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है । अब तक इन मामलों में पुलिस को किसी भी प्रकार का सुराग हाथ नहीं लग पाया है इन सब मामलों मे पुलिस सिर्फ लकीर पिटती नजर आ रही है। पुलिस इन चोरों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। पुलिस की कार्यप्रणाली से चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।



दुर्गेश यादव की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad