रायपुर, दिनांक 31 मार्च 2021
31मार्च होली पर्व के दिन राजधानी की जनकल्याणकारी संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी ने अपने सुपोषण अभियान के अंतर्गत लगातार 90वें दिन में डी.के.एस हॉस्पिटल तथा जिला अस्पतालों में इलाज के लिए आये मरीज़ो के परिजनों को निःशुल्क पौष्टिक भोजन एवं जरूरत की वस्तुएं मुहैय्या कर खुशियां बाटी।
ज्ञात हो कि होली पर्व के अवसर पर शहर की सभी छोटी बड़ी होटल, दुकानें बंद रहती है, जिससे दूसरे जिलों से आये मरीज़ो को खाना के साथ-साथ जरूरत की वस्तुएं भी मिल नही पाती एवं उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिसको मद्देनजर रखते हुए प्रतिवर्ष की तरह संस्थापक, मोहम्मद सज्जाद खान एवं टीम ने उन सभी जरूरतमंदों को दोनों वक़्त (दोपहर एवं रात्रिकालीन) का भोजन के साथ मासूम बच्चों के लिए दूध, तेल, साबुन, पेस्ट जैसे दैनिक उपयोगी वस्तुओं का हॉस्पिटल परिसर में पीड़ित के परिजनों को वितरित किया।
डी.के.एस हॉस्पिटल में छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलो कवर्धा, बसना, सरायपाली, बेमेतरा, डौंडीलोहार इत्यादि जिलो के साथ साथ ओडिसा, झारखंड, मध्यप्रदेश राज्य के भी लोग इलाज के लिए आये है। साथ ही इस अवसर पर होटलें, दुकानें बंद होने की स्थिति में संस्था ने रायपुर शहर के विभिन्न क्षेत्र बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन फुटपाथ में विक्षिप्त, गरीब, बेसहारा लोगो को भी भोजन वितरण किया।
संस्थापक, मोहम्मद सज्जाद खान के नेतृत्व में किये जा रहे इस मानवीय कार्य में पंडित अनिल शुक्ल, अनिल कुमार सिंह, ज़ुबैर खान, डॉ. भीष्म प्रकाश शर्मा, राशिद बिलाल, रफ़ीक़ अली, अनमोल जैन एवं अन्य सदस्यों ने योगदान दिया।
*प्रेषक*
*संस्थापक,*
*मोहम्मद सज्जाद खान*






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.