बेलगहना रिपोर्टर सुरेंद्र मिश्रा
कोटा बेलगहना...... लोगों को धमकाने व जानलेवा हमला करने के आरोप में बेलगहना से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। कृष्ण नगर बेलगहना में टेटका चाय दुकान पर अनिल कुमार गुप्ता पिता बनवारीलाल गुप्ता अपने मित्र बबला अग्रवाल के साथ चाय पीने गए तब देखा कि वहां उनके मोहल्ले के रमेश उर्फ पिंकूचौधरी तलवार लेकर खड़ा था और वहाँ होटल में बैठे लोगो को धमका रहा था अनिल ने जब आरोपी को ऐसा करने से मना किया तब पिंकू ने अपने हाथ मे रखे लोहे के तलवार से अनिल को जान से मारने की नीयत से सिर पर वार किया, जिसे अपना बचाव करते हुए अनिल को हाथ मे चोट आई है। सार्वजनिक स्थान पर इस प्रकार की घटना से बेलगहना क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहीं थाना प्रभारी दिनेश चंद्रा स्वयं साथियों सहित मौके पर पहुंच आरोपी को गिरफ्तार किया गया। अनिल व उपस्थित लोगों की सूचना पर बेलगहना पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.