रायपुर, 08 मार्च 2021
आज दिनाँक 08/3/2021 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अवाम ए हिन्द सोशल वेलफ़ेयर कमेटी द्वारा विभिन्न स्थानों में अपने कार्यों से समाज को गौरव प्रदान करने वाली महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. कल्पना सुखदेवे जी (एम.डी.) तथा सुश्री प्रियंका बिस्सा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर श्रीमती सुनीता शर्मा, नीतू अध्यक्ष नारी शक्ति संगवारी ग्रुप, श्रीमती कल्पना अहीर अधिवक्ता, राजकुमारी जैन, कु.प्रियंका वैष्णव सामाजिक कार्यकर्ता, के.पद्मा महिला आरक्षक, महिला पत्रकार निधि प्रसाद न्यूज़ चैनल, निर्मल साहू नर्स, श्रीमती सविता गुप्ता सामाजिक कार्यकर्ता, डॉ सुष्मिता, डॉ मीनाक्षी वाजपेयी, श्रीमती शुभा शुक्ला रजनी कवियत्री, श्रीमती पद्मावती साहू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती अनिला शर्मा, प्रीति जैन का सम्मान कमेटी के संस्थापक मोहम्मद सज़्ज़ाद खान, राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित सुश्री प्रियंका बिस्सा एवं डॉ. कल्पना सुखदेवे जी द्वारा मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
उक्त समस्त महिलाओं ने अपने उद्बोधन में अपने संघर्ष से परिचय कराया और प्रगति की प्रेरणा दी। इस अवसर पर कमेटी के संस्थापक मोहम्मद सज़्ज़ाद खान जी ने समाज मे महिलाओं के बढ़ते वर्चस्व को प्रोत्साहन देते हुवे समाज मे महिलाओं के समान अधिकार को स्थापित करने की अपील की और व्यवहारिक रूप से महिलाओं का प्रतिदिन सम्मान होना चाहिए बताया। इस अवसर पर संस्था अवाम ए हिन्द द्वारा कुछ महिलाओं को स्वरोजगार हेतु मदद की गई।
डॉ. कल्पना सुखदेवे जी ने कहा कि संस्था गरीब, शोषित, पिछड़े हुए अनाथ की सेवा एवं महिलाओं के उत्थान तथा अत्याचार एवं नशा उन्मूलन के खिलाफ कार्य कर रही है, जिसमे महिलाएं भी कंधे से कंधा मिलाकर साथ दे रही है। इसके लिए संस्था एक आदर्श प्रेरणा स्रोत हैं तथा बधाई की पात्र है।
आज संपन्न इस कार्यक्रम में संस्थापक, मोहम्मद सज़्ज़ाद खान के अलावा अनिल शुक्ला, डॉ भीष्म प्रकाश शर्मा, सुनील बाज़ारी, जुबैर खान, राजेन्द्र शर्मा अनिल सिंग, महबूब, मुजीबुरह्मान, रफ़ीक़, अबूबकर जी, मयंक बाज़ारी, श्रीमती निकहत आरा खान, अनिला शर्मा, कृष्णा बाज़ारी, प्रीति जैन, नंदा रामटेके, प्रतिमा गजभिये, सुजाता भेलावे, सुनीता गुप्ता, यास्मीन परवीन एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
प्रेषक :-
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.