कोटा!बेलगहना......
शिवरात्रि तो हर महीने में आती है लेकिन महाशिवरात्रि सालभर में एक बार आती है। फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। महाशिवरात्रि को पूरी रात शिवभक्त अपने आराध्य हेतु जागरण करते हैं। शिवभक्त इस दिन शिवजी की शादी का उत्सव मनाते हैं। मान्यता है कि महाशिवरात्रि को शिवजी के साथ शक्ति की शादी हुई थी। इसी दिन शिवजी ने वैराग्य जीवन छोड़कर गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया था। जगह जगह शिवमंदिरों देवालयों में भक्तों की भीड़ आज भगवान शिव की पूजा अर्चना में लगे हुए हैं।
बेलगहना क्षेत्र में भी आज महाशिवरात्रि का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है वहीं बेलगहना के श्री सिद्ध बाबा आश्रम में हर वर्ष की तरह रुद्र अभिषेक व यज्ञ हवन पूजन का आयोजन भी किया गया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.