गुण्डरदेही । गुण्डरदेही रेलवे फाटक से स्टेशन तक रोड़ किनारे स्ट्रीट लाइट के लगने से रेल यात्रियो व राहगीरो को अब आने जाने मे कोई दिक्कत नही होगी झात हो कि रेल्वे स्टेशन मार्ग रात्रि मे सुनसान व अंधेरा रहता है । जिससे यात्रीगण अपने आप को असुरक्षित महसूस करते है । अब इस मार्ग मे स्ट्रीट लाइट लगने से राहगीरो को दिक्कत नही होगी । जिसका शुभारंभ गुरुवार को महाशिवरात्रि के दिन पुर्व विधायक राजेंद्र राय व जिला भाजपा महामंत्री प्रमोद जैन ने बटन दबाकर किया । झात हो कि विगत दिनो सांसद मोहन मंडावी ने रेल्वे के आला अधिकारियो की बैठक मे जनप्रतिनिधियो व नगरवासियो ने सांसद के समक्ष इस मार्ग मे लाइट लगाने का अनुरोध किया था । जिस पर उन्होंने रेल्वे के अधिकारीयो को इस मार्ग मे लाइट लगाने के निर्देश दिए थे । इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष रानू सोनकर महामंत्री सेवक महिपाल लिलार सिन्हा एसएम ठाकुर एसएम वर्मा अशोक राय एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ जन रेलवे कॉलोनी के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.